Saturday, June 20Ujala LIve News
Shadow

पूरी भव्यता के साथ निकली महंत बाबा हांथी राम पजावा रामलीला की राम बारात

पूरी भव्यता के साथ निकली महंत बाबा हांथी राम पजावा रामलीला की राम बारात

रिपोर्ट-आलोक मालवीय

संगम नगरी की प्राचीनतम राम लीला कमेटियों में से एक महंत बाबा हांथी राम पजावा रामलीला कमेटी की राम बारात बड़े ही धूमधाम से शाहगंज राम मंदिर से निकाली गई।

राम बारात निकालने से पहले भगवान राम सहित चारो भाइयों का राम मंदिर शाहगंज में सृंगार किया गया।राम बारात में आधुनिक लाइटों के साथ डीजे बैंड और बैंड पार्टियों के साथ शिव तांडव की झांकी ने सभी का मन मोहा राम बारात घंटाघर,जीरो रोड,मानसरोवर,सुलाकि चौराहा, बहादुर गंज,चौक,रानीमंडी होते हुए पजावा रामलीला कमेटी के मैदान में पहुंची जहां धनुष भंग की लीला के साथ राम विवाह की लीला सम्पन्न कराई गई।राम बारात में मोहन जी टंडन,राम जी केसरवानी,राजीवकृष्ण श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में श्रीधालु मौजूद रहे।

वहीं पथर चट्टी रामलीला कमेटी में ध्वनि एवं प्रकाश के मध्यम से रामलीला का मंचन किया गया।रामबाग स्थित रामलीला मैदान में जैसे ही श्री राम ने शिव धनुष तोड़ा जय श्री राम का जय घोष होने लगा और राम विवाह की लीला सम्पन्न कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *