Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

किन्नर समाज की नेता ने वोटर लिस्ट में किन्नरों के नाम मतदाता सूची में नाम न डाले जाने पर जताई नाराजगी

किन्नर समाज की नेता ने वोटर लिस्ट में किन्नरों के नाम मतदाता सूची में नाम न डाले जाने पर जताई नाराजगी

 

भाजपा सरकार में महंगाई के चलते दान दाता खुद बन गए भिखारी -किन्नर पायल सिंह
हजारों की संख्या में किन्नर समाज के लोग मतदाता सूंची में शामिल नहीं किये गए हैं।समाजवादी पार्टी किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री पायल सिंह किन्नर ने आज जिला कार्यालय जार्ज टाउन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। रोजगार के साधन गायब हैं। नौकरियां मिल नहीं रही हैं। छोटे मोटे रोजगार कर जीवन यापन करने वाले बेहाल हैं। जो समाज मुझ जैसे किन्नर समाज को भरपूर दान देता रहा है महंगाई के चलते आज खुद मजबूर हो चुका है। वह खुद भिखारी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किन्नरों को मतदाता सूंची में नाम डालने का काम बेहद पिछड़ा हुआ है। भाजपा दावा तो बहुत करती है लेकिन प्रदेश में हजारों की संख्या में किन्नरों के नाम अभी तक मतदाता सूंची में नहीं डाले गए हैं।


सपा किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में किन्नर समाज पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़े दिल वाला नेता बताते हुए कहा कि वह किन्नर समाज के लोगों को सर्वाधिक सम्मान देते हैं। उन्होंने प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में शीघ्र ही किन्नर सभा का विस्तार कर पार्टी की नीतियों को जनता के बीच प्रचार प्रसार करने की भी बात की।


सुश्री पायल सिंह किन्नर खुद एक एन जी ओ चलाती हैं और आज प्रताप पुर क्षेत्र के सौंरा गाँव में आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में जरुरत मंदो को वस्त्र एवं कम्बल आदि वितरण किया।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, रविन्द्र यादव, राम अवध पाल, आर. एन. यादव,दान बहादुर मधुर, डॉ आकाश यादव, नाटे चौधरी, असगर अली अंसारी, डॉ सरताज आलम,डॉ जमील अहमद, संतोष यादव, शिव शंकर यादव, राम अवध पाल, संदीप कटका, मेहरबान सिंह, श्याम सूरत सरोज, राकेश सिंह, मुलायम यादव, अतर सिंह यादव, भोला यादव, नीरज यादव, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *