Sunday, March 15Ujala LIve News
Shadow

*उजाला लाइव की ख़बर का बड़ा असर हुआ*

 

  • *उजाला लाइव की ख़बर का बड़ा असर हुआ*

होटल में हुई घटना का सारा सामना पुलिस ने किया बरामद

उजाला लाइव ने प्रमुखता से चलाई थी ख़बर

अन्तर्राज्यीय कुख्यात लुटेरा गैंग का पुलिस ने किया भाण्डाफोड़ ।

गैंग के 05 बदमाश गिरफ्तार । संदिग्ध / लूट / चोरी के कीमती आभूषण , एप्पल आई फोन और हजारों की नकदी बरामद ।

एसएसपी प्रयागराज ने पुलिस लाइंस सभागार में किया खुलासा सनसनीखेज घटना में प्रयुक्त आल्टो कार और कई संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद । प्रयागराज जिले के नामी – गिरामी होटेल कान्हा श्याम में घटित सनसनीखेज़ घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि होटल में सगाई समारोह धूम धाम से चल रहा था । इसी दौरान जब इनके परिवार द्वारा कन्या पक्ष को उपहार देने हेतु नकदी एवं आभूषणों की ज़रूरत हुई तो ज्ञात हुआ कि वह बैग ही गायब था , जिसमें उपरोक्त वस्तुएँ रखी हुई थीं । इस घटना से कुछ समय के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई , परन्तु परिवारीजनों ने धैर्य का परिचय देते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी । उक्त , घटना के संबंध में सिविल लाइंस में मुकदमा पंजीकृत किया गया घटना का त्वरित संज्ञान लेकर तत्काल ही मौका मुआयना किया गया और 05 टीमों का गठन करते हुए घटना के खुलासा करते हुए घटना को कारित करने वाले पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने यह भी बताया कि ये लुटरे कई जिलों में भी इस तरह की घटना को अंजाम देते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *