Tuesday, March 17Ujala LIve News
Shadow

नगर निगम सेवा निवृत्त कम॔चारी एसोसिएशन द्वारा पेन्शन दिवस मनाया

नगर निगम सेवा निवृत्त कम॔चारी एसोसिएशन द्वारा पेन्शन दिवस मनाया

पेन्शनर दिवस के अवसर पर नगर निगम प्रांगण मे नगर निगम सेवा निवृत्त कम॔चारी एसोसिएशन द्वारा पेन्शन दिवस मनाया गया जिसमे 80 वष॔ पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त कम॔चारी को सम्मान किया गया तथा पेन्शनर को बताया गया यह हमारा अधिकार है जो हम सभी को मिल रहा है हम दया के पात्र नही है हमे अपने अधिकार हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए और समाज के कार्य मे बढ़ाकर हिस्सा लेना चाहिए जिससे सदैव स्वास्थ्य रहे और समाज व राष्ट्र की सेवा जिस भी स्थिति मे है उसी स्थिति मे करते रहे यह भविष्य मे हमारे स्वास्थ्य रहने का कारण होगा । अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि नगर निगम के कम॔चारियो को स्वास्थ्य लाभ हेतु कैसेलेस इलाज जिस प्रकार से आमजन हेतु आयुष्मान काड॔ बनवाया गया है उसी प्रकार कम॔चारियो का भी आयुष्मान काड॔ अनिलिमिटेड बनवाया जाय बिमारी बडी या छोटी किसी को बताकर नही आती है । पालीवाल ने मांग किया है कि वत॔मान मे नगर निगम कम॔चारियो का जो मेडिकल बिल सत्यापन के लिये मुख्य चिकित्साधिकारी के यहा जाता है वह व्यवस्था समाप्त कर पूर्व की व्यवस्था लागू किया जाये । आज के पेन्शनर दिवस के मौके पर सव॔ श्री राजेन्द्र पालीवाल, वेद प्रकाश पाडेय, किशन लाल,अजय शर्मा, सुधीर कुमार केसरवानी,दयाराम, राजेन्द्र गुप्ता,ओम प्रकाश मिश्र, कुजंन लाल,श्रीमती बीना प्रकाश, सैयद शेर अली,पीर मोहम्मद, रामलाल रस्तोगी,अजीत खन्ना,गोविन्द दास,सहित अनेको सेवानिवृत्त कम॔चारी एकत्र थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *