Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

एशिया के सबसे बड़े ट्रस्ट के पी ट्रस्ट का चुनाव आया सड़कों पर

एशिया के सबसे बड़े ट्रस्ट के पी ट्रस्ट का चुनाव आया सड़कों पर

रिपोर्ट-आलोक मालवीय

एशिया के सबसे बड़े ट्रस्ट कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट का चुनाव अब सड़कों पर आ गया है।लड़ाई झगड़ा मार पीट के साथ हाई वोल्टेड चुनाव में तब्दील हो गया है।देश विदेश में फैले न्यासियों के लिए गर्व का विषय होने वाला ट्रस्ट अब पुलिस की एफ आई आर में बदल गया है।दरासल के पी ट्रस्ट के चुनाव में अध्यक्ष पद पर इस वर्ष 2 प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है।डॉ0 सुशील सिन्हा और राघवेंद्र नाथ सिंह चुनाव को लोकसभा के चुनाव की तरह ले गए हैं।कारणों रुपयों की होर्डिग बैनर लगाए गए।कई बार एक दूसरे का होर्डिंग फाड़े जाने की खबरें आई उसके बाद मारपीट हुई।जार्ज टाउन थाने में क्रॉस एफ आई आर हुई।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ0सुशील सिन्हा प्रेस को सम्बोधित कर रहे थे उसी दौरान फायरिंग,बैनर फाड़ने की खबरें आ रही थी।उसके बाद एम एल सी के घर हंगामें का सीसीटीवी फुटेज आया।डॉ0सुशील सिन्हा ने कड़ी सुरक्षा में मतदान कराए जाने की अपील शासन प्रशासन से की है।

BJP नेेेता कुमार नारायण को फोन पर धमकी दी गई जिसका ऑडियो लगातार वाइरल हो रहा है।बैनर का विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों की ओर से एफ आई आर दर्ज हुई।पुलिस और प्रशासन को यह चुनाव चुनौती बन गया जिसे सकुशल सम्पन्न कराना खासा चुनौती पूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *