Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

UP में तीन एडीजे बर्खास्त

 

  • UP में तीन एडीजे बर्खास्त

 

इलाहाबाद हाईकोर्ट को 5 न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ मिली थीं भ्रष्टाचार की शिकायतें, जांच के बाद दो हुए बरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति में पांच न्यायिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान उत्तर प्रदेश में तैनात तीन न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ लगे आरोप को सही पाए जाने के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया है। दो न्यायिक सेवा के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के ठोस सुबूत नहीं मिलने के कारण हाईकोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया।राज्य सरकार जल्द ही इस आशय का आदेश जारी करेगी।

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा के जिन अधिकारियों को न्यायिक कदाचार का दोषी पाया गया है, उनमें अशोक कुमार सिंह षष्ठम एडीजे, हिमांशु भटनागर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और डॉ. राकेश कुमार नैन, विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *