Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सिविल लाइंस के होटल विट्ठल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई !इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्रीय प्रभारी विपिन गुप्ता ने प्रदेश महामंत्री शोभित टंडन के आदेश के अनुपालन में महानगर अध्यक्ष के पद पर अनिमेष अग्रवाल के नाम की घोषणा की।
जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने अनिमेष अग्रवाल की नियुक्ति पर हर्ष जताया और उन्हें बधाई दी अनिमेष अग्रवाल व्यापार मंडल से जुड़े पुराने पदाधिकारी रहे हैं और शाहगंज सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

अनिमेष अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और उसे अपना सौभाग्य बताते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जैसे बड़े संगठन से जुड़कर वह व्यापारियों की और अच्छे से सेवा कर पाएंगे। क्षेत्रीय प्रभारीऔर जिला अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल एवं प्रदेश अध्यक्ष विपिन कंसल के मार्गदर्शन में पूरे जिले में बाजार बाजार संगठन बनाकर व्यापारियों को संगठित करने के लक्ष्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ।प्रेस वार्ता में बहुत भारी संख्या में छायाकार, पत्रकार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सदस्य रहे

 

। उसके अलावा पूरे जिले से व्यापारियों का बहुत बड़ा जमावड़ा भी रहा।55 प्रतिष्ठित व्यापारीयों को सदस्यता ग्रहण कराई गई।उपस्थित लोगों में से प्रमुख रूप से गंगा पार के अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी पप्पू,महिला जिला अध्यक्ष रतन जायसवाल ,युवा जिला अध्यक्ष मुकेश , युवा महानगर अध्यक्ष मिहिर बरनवाल ,चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम जी , महामंत्रीअंकित , पवन जायसवालऔर उनकी पूरी , खुल्दाबाद लूकरगंज हिम्मतगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र ,संरक्षक प्रमोद मानसऔर उनकी पूरी टीम ,संगठन मंत्री रमन गुप्ता जय हिंद,खलीलुद्दीन उमाशंकर केसरी,राजकुमार केसरवानी / अंतस अग्नि संगीता अग्रवाल अभिनव अग्रवाल तरुण नौलानी पवन केवलानी विनोद तलवार, तिलक राजपूत, सुदर्शन सिंह, अनुल हसन, मुदित, अभिषेक जायसवाल सतीश जायसवाल अपूर्व चंद्रा जिला महामंत्री अनेक महिलापदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *