Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

प्रयाग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित आम सभा संपन्न हुई जिसमे 5 नई संस्थाएं जुड़ी

प्रयाग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित आम सभा संपन्न हुई जिसमे 5 नई संस्थाएं जुड़ी

अखिलेष सिंह, सरदार प्रीतम सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त हुए।
प्रयाग व्यापार मंडल की आम सभा देशराज गेस्ट हाउस कल्याणी देवी में संपन्न हुई सभा में लगभग महानगर की प्रयाग व्यापार मंडल से संबद्ध 85 छेत्रिय व्यापारिक संस्थाओ के अध्यक्ष,महामंत्री एवं उनके मुख्य पदाधिकारी उपस्थित हुए ।
मीटिंग में 5 नई संस्थाएं जो प्रयाग व्यापार मंडल में जुड़ी जैसे बातें बादशाही मंडी व्यापार मंडल, गढ़ी कला सब्जी मंडी व्यापार मंडल, झूला सजावट संघ, गोलघर हटिया व्यापार मंडल, शाहगंज इलेक्ट्रोनिक व्यापार मंडल तथा कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश सिंह एवं सरदार प्रीतम सिंह को सर्व सम्मति से आम सभा की स्वीकृति से नियुक्त किया गया।
विधि सलाहकार के पद पर अजय प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी उपस्थित व्यापारी नेताओं ने एक सुर में प्रयाग व्यापार मंडल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमोद बंसल महारानी चाय ने कहा कि जिस भी व्यापारी के यहां आग लग जाती है या किसी भी तरह का नुकसान हो तो व्यापार मंडल द्वारा आर्थिक सहायता की जाय, राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी छेतरीय संगठन के पास प्रयाग व्यापार मंडल के मुख्य पदाधिकारियों को महीने में उनके स्थान पर जाकर कुशलछेम पूछना चाहिए, बड़ी स्टेशन व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण बहादुर पप्पू ने कहा की 2019से गेट नंबर 1जो चौराहे पर है बंद कर दिया गया था उसको पुनः खुलवाया जाय, अंब्रिश खुराना अध्यक्ष मशीनरी व्यापार मंडल ने कहा की ट्रैफिक विभाग की उदासीनता की वजह से जाम लगा रहता है और प्रशासन की ओर से पार्किंग की व्यवस्था कराई जाय, अतुल केसरवानी अध्यक्ष सुलेमसरायें व्यापार मंडल ने बताया की एक लम्बा डिवाइडर सुलेमसराये बाजार में कुन्भ 2019 में बनाया गया जो की वक्ति तौर पर बिना बीच में खोले चल रहा था स्थानीय निवासी एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने बीच में खोले जाने हेतु धरना प्रदर्शन किया लेकीन कुछ नहीं हुआ जबकि लगभग दो सौ लोगों के खिलाफ अतुल केसरवानी को मुखिया बनाकर गंभीर धारा में मुकदमा कायम कर दिया गया जो कि जनहित में किया गया कार्य था मांग की कि दर्ज मुकदमा खतम कराया जाय।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रयाग व्यापार मंडल अरूण केसरवानी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल गुप्ता अन्नू भैया चीफ वार्डन सिविल डिफेंस, कार्यवाहक अध्यक्ष राणा चावला, बाल कृष्ण अग्रवाल, ललित मोहन गुप्ता मुन्ना सरिया, जिला महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष अवंतिका टंडन, महामंत्री पल्लवी अरोरा, हिना खान, पार्षद श्रीमती दीपिका पटेल, पार्षद साहिल अरोरा जिया उब्बैद खां, महामंत्री सुहैल अहमद,, अकरम शगुन गुरुचरण अरोरा चन्नी, अशोक अरोरा, उमेश चंद केसरवानी, केशव मोहन गुप्ता, घनश्याम केवलानी, धनंजय सिंह, रामलोचन साहू, सुरेश गुप्ता, रतन अग्रवाल, अनूप केसरवानी, महेन्द्र चौरसिया, ओमप्रकाश अग्रहरि, इंदर मध्यान, मनी लाल राजा केसरवानी, सरदार जतिंदर सिंह, सरदार दिलजीत सिंह, सरदार लकी पुत्र भागसिंह, सूरज सोनकर, गुफरान अहमद, शाहिद कमाल, शौकत टिंबर, मोहम्मद सैफ, सलामत अंसारी, फैयाज अहमद, मोइन अख्तर, महमूद खां, विकाश वर्मा, सुरेंद्र यादव, जिया उद्दीन नब्बू, मंजीत कुशवाहा, नसीम खान, छोटे बाबू, शिवम् केसरवानी, सत्यप्रकाश मिश्रा, निखिल मलंग, धर्मेंद्र दिवेदी, नरेन्द्र सिंह, प्रफुल अग्रवाल, रोहित अरोरा, अनूप अरोरा पिंटू जी, प्रदीप अरोरा बिट्टू, कमल गुलाटी, पंकज गुप्ता, राकेश केसवानी, अनिल अग्रहरी, मुन्ना लाल केसरवानी, राजकिशोर अग्रहरि, व्यापारी और सहयोगी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *