Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

लखनो के राजेंद्र दुबे ने लखनऊ में ग्रहण की सपा की सदस्यता

लखनो के राजेंद्र दुबे ने लखनऊ में ग्रहण की सपा की सदस्यता

रिपोर्ट अब्दुल वाहिद 
भदोही। जिला मुख्यालय से सटे लखनो गांव निवासी और गरीबों, मजदूरों, मजलूमों के मसीहा माने जाने वाले समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद दुबे ने रविवार को लखनऊ पहुंच कर समाजवादी पार्टी का दामन पकड़ लिया। समाजसेवी राजेंद्र दुबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव के विचारों से सहमत होकर ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कहा कि समाजवादी पार्टी किसी जाति, बिरादरी में विश्वास नहीं रखती है और आने वाले समय में हर वर्ग का हित भी समाजवादी विचारधारा से निहित है। भदोही के ब्राह्मणों को नेताजी के समय से मिल रहे सम्मान में कोई कमी नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवाद का परचम सफल होकर रहेगा। उधर राजेंद्र दुबे के के सपा का दामन पकड़ते सियासी लहरें उफान लेना शुरू कर दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव समेत पार्टी के कद्दावर कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *