Friday, March 20Ujala LIve News
Shadow

 लायंस क्लब इलाहाबाद संगम ने भीषण गर्मी से बचाव को शर्बत का लंगर चलाया

  • लायंस क्लब इलाहाबाद संगम ने भीषण गर्मी से बचाव को शर्बत का लंगर चलाया

लायंस क्लब इलाहाबाद संगम द्वारा संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष के नेतृत्व में बस अड्डे के सामने एक वृहद शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन उप मंडल अध्यक्ष प्रथम नामित लायन अजय मेहरोत्रा पीएमजीएफ के द्वारा कराया गया, कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुआ और 2:00 बजे तक चला जिसमें लगभग 5000 लोगों को शरबत वितरण किया गया और बिस्कुट बांटे गए ऐसा कार्यक्रम क्लब द्वारा समय-समय पर किया जाता रहता है इस कार्यक्रम का उद्देश्य राहगीरों को गर्मी की चिलचिलाती धूप में राहत पहुंचाना है लोगों ने लायंस क्लब के इस प्रयास को बहुत ही ज्यादा सराहा और भूरी भूरी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में सचिव मनोज केसरवानी, कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल इरा, ऋषि सेठी, नामदेव, जूही, सुशील, शरद, अनुपम, रिजवी साहब, लाला भैया, अमित मेहरोत्रा, संदीप, शालू पाहवा अनुभा जायसवाल, पूजा कक्कड़ (पार्षद), शरद कक्कड़, उपमा श्रीवास्तव, मोना वाटवानी, आदर्श डालमिया, वर्षा मेहरोत्रा, महेश अग्रवाल, लकी श्रीवास्तव, धर्मेंद्र आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विशेष आभार जोन राजन टंडन, रीजन देवव्रत आर्य, सतीश टंडन (DDG), रीजन हिमांशु गुप्ता, उप मंडल अध्यक्ष प्रथम नामित लायन अजय मेहरोत्रा पीएमजीएफ एवं डॉ अर्पण धर दुबे जी का जिन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत करके और सेवा करके हमारे क्लब के कार्यक्रम में चार चांद लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *