Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़,जर्जर भवन में चल रही थी फैक्ट्री 

अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़,जर्जर भवन में चल रही थी फैक्ट्री 

प्रयागराज

अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।यमुना नगर पुलिस ने पांच लोगों गिरफ्तार किया है।इनके पास से32 बोर की रिवाल्वर, दो पिस्टल, 5 अवैध तमंचा बरामद हुआ है।

12 बोर अर्धनिर्मित तमंचा,7 लोहे की नली भी पुलिस ने बरामद की है।पुलिस ने इनके पास से
6 अवैध कारतूस और असलहा बनाने का उपकरण बरामद किया है।
लोक सभा चुनाव के दौरान असलहों को खपाने की तैयारी की गई थी।
जर्जर बिल्डिंग में अवैध असलहा फैक्ट्री चल रही थी।
नैनी में एडीए की कांशीराम कॉलोनी में पुरानी जर्जर बिल्डिंग को इन लोगों ने फैक्ट्री के रूप में स्तेमाल कर रखा था।
एसओजी यमुनानगर, नैनी थाना पुलिस ने गिरफ्तारी में सफलता पाई है। डी सी पी श्रद्धा पांडेय ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया की
अभियुक्तों को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *