सिख गुरु अंतर्राष्ट्रीय खालिस्तानी विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु सिमरन सिंह मंड का प्रयागराज आगमन

प्रयागराज सहसों ग्राम सभा दामोदर पुर उर्फ तिवारीपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष तिवारी एडवोकेट के आवास पर सिख गुरु अंतरराष्ट्रीय खालिस्तानी विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु सिमरन सिंह मंड का आगमन दिनांक 20/5/24 दिन सोमवार को समय लगभग 3:00 बजे दोपहर होगा।

विपिन पांडेय अपने साथियों के साथ सिख गुरु का स्वागत नेशनल हाईवे सहसो पर करेंगे वहां से उनको लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष तिवारी के घर जायेंगे जलपान के बाद प्रयागराज लेटे हनुमानजी का दर्शन करेंगे और रात्रि विश्राम के बाद वापस पंजाब के लिए रवाना होंगें।
