Friday, March 20Ujala LIve News
Shadow

अखिलेश और राहुल की सभा में अव्यवस्था के लिए प्रशासन ज़िम्मेदार = सपा

अखिलेश और राहुल की सभा में अव्यवस्था के लिए प्रशासन ज़िम्मेदार = सपा

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव व महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर पड़ीला में जनसभा के दौरान हुई अव्यवस्था को प्रशासनिक अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि थोड़ी ही दूरी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा थी जहां भीड़ नदारद थी।जिसके फलस्वरूप शासन के इशारे पर गंगापार डीएसपी व प्रशासन ने जान बूझ कर सारी फोर्स योगी जी की सभा में लगा दी।

पड़ीला में अखिलेश यादव व राहुल गांधी को सुनने लाखों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।लोगों में जोश था और वह अपने नेताओं को सुनने को आतुर थे।प्रशासन पूरी तरहा सभा को विफल कराने पर तुला था । जानबूझकर शासन स्तर पर इसकी रुप रेखा प्रशासन ने कृयान्वित कराई। महानगर महासचिव ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को उकसाने और भड़काने और उत्तेजित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

एक तरफ भाजपा के नेताओं के लिए प्रशासन ने सारे अधिकारी योगी जी की सभा स्थल पर लगा दिए तो यहां पर सिर्फ कुछ पुलिस कर्मीयों की ड्यूटी ही लगाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *