Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

विश्व कल्याण का मार्ग केवल और केवल ‘योग’ : बलबीर गिरी जी महाराज

विश्व कल्याण का मार्ग केवल और केवल ‘योग’ : बलबीर गिरी जी महाराज

प्रयागराज: दसवां विश्व अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर में बाघंबरी मठ और बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलबीर गिरी जी महाराज ने शिष्यों साथ योगाभ्यास किया। सुबह छह बजे मठ में करीब एक घंटे तक योग किया। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण का मार्ग केवल और केवल ‘योग’ से प्राप्त कर सकते हैं। योग भारतीय मनीषा की विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिया गया एक उपहार है।

शुक्रवार को विश्वभर में योग दिवस मनाया गया। बाघंबरी मठ में महंत बलबीर गिरी जी महाराज ने भी योग किया। उन्होंने कहा कि साधु संत नियमित रूप से योग करते हैं। लोगों को भी धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ योग की शिक्षा दी जानी चाहिए। योग यह बहुत पुरानी परंपरा है। कहा कि धर्म और योग एक दूसरे के अंग हैं। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है।

नियमित रूप से योग कई बीमारियों को दूर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस को अच्छे ढंग से प्रसारित कर विश्व भर के कल्याण की सोच को बढ़ावा दिया है, जो कल्याणकारी है। कोरोना महामारी के बीच योग काफी कारगर साबित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *