ऑडिशन में कलाकारों ने दिखाया अपनी कला का दम खम,राज सीने प्रोडक्शन का पहला राउंड हुआ संपन्न



प्रयागराज।राज सिने प्रोडक्शन के बैनर तले रविवार को कलाकारों की खोज के लिए स्थानीय इलाहाबाद कैफे में राइजिंग स्टार नाम से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नो एज लिमिट वाली सिंगिग,डांसिंग और मॉडलिंग की इस प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बड़े कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया।प्रयागराज में इस आयोजन के मकसद के बारे में आयोजक सुधीर राज ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुवे स्पष्ट किया कि उनका मकसद कलाकारों के भीतर छुपी प्रतिभा को सामने लाना है।उन्होंने जानकारी देते हुवे कहा कि इस ऑडिशन के बाद निर्णायक मंडल का जो फैसला होगा उससे कलाकारों को भी सूचना प्रदान की जाएगी।यही नहीं उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुवे कहा कि जी भी सिंगिग के चयनित प्रतिभागी हैं उन्हें उनके एलबम में गाने का अवसर प्रदान किया जाएगा और डांस के साथ मॉडलिंग के चयनित उम्मीदवारों को हम अपनी अपकमिंग फिल्म में प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान करेंगे।निर्णायक मंडल में डॉक्टर विशाल जैन (असिस्टेंट प्रोफेसर,संगीत विभाग,इविवि),प्रिया तिवारी (नृत्य निर्देशिका) के साथ शहर के राइटर,एक्टर और फिल्म डायरेक्टर सुधीर सिन्हा मौजूद रहे। बकौल सुधीर राज इसके दूसरे पड़ाव का आयोजन 11 अक्टूबर को कौशांबी में किया जाएगा।
