Monday, September 21Ujala LIve News
Shadow

रोटरी प्रयागराज संगम एवं मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित

 

रोटरी प्रयागराज संगम एवं मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित

रोटरी सदस्यों के लिए मेदांता प्रिविलेज कार्ड का किया गया शुभारंभ

 

IMG_3283
प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज संगम एवं मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंटल, प्रयागराज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रोटरी प्रयागराज संगम के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना तथा उन्हें विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान मेदांता हॉस्पिटल की ओर से रोटरी प्रयागराज संगम के सभी सदस्यों के लिए विशेष “Medanta Privilege Card” उपलब्ध कराया गया। इस प्रिविलेज कार्ड का औपचारिक लोकार्पण/इनॉग्रेशन रोटरी प्रयागराज संगम के अध्यक्ष रोटेरियन अमरेंद्र सिंह एवं मेदांता हॉस्पिटल के Director – Bone & Joint Institute, डॉ. धर्मेंद्र सिंह (MBBS, DNB Ortho, MCh Ortho) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं रोटेरियन सदस्यों ने इस पहल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोटरी प्रयागराज संगम की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। प्रिविलेज कार्ड के माध्यम से क्लब के सदस्यों को मेदांता हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा

मेदांता हॉस्पिटल की ओर से डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने रोटरी प्रयागराज संगम के साथ इस सहयोग को सराहनीय बताते हुए कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में इस प्रकार के सहयोग को आगे बढ़ाया जा सकता है।

अध्यक्ष रोटेरियन अमरेंद्र सिंह का संबोधन

रोटरी प्रयागराज संगम के अध्यक्ष रोटेरियन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि रोटरी केवल सामाजिक सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने सदस्यों और समाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रिविलेज कार्ड क्लब के सदस्यों के लिए उपयोगी साबित होगा।

सचिव रोटेरियन साधना श्रीवास्तव ने व्यक्त किया आभार

क्लब की सचिव रोटेरियन साधना श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में मेदांता हॉस्पिटल एवं डॉ. धर्मेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी प्रयागराज संगम अपने सदस्यों एवं समाज के हित में निरंतर नए सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में इस प्रकार का सहयोग रोटरी की सेवा भावना को और मजबूत करता है।

कार्यक्रम में चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन ऋषि अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन पवन जी श्रीवास्तव एवं पूर्व सचिव रोटेरियन सचिन उपाध्याय सहित रोटरी प्रयागराज संगम के अनेक रोटेरियन सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने रोटरी प्रयागराज संगम एवं मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के इस सहयोगात्मक प्रयास की सराहना की और भविष्य में स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े और अधिक कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद व्यक्त की।

रोटरी प्रयागराज संगम ने इस पहल के माध्यम से एक बार फिर “Service Above Self” की भावना को आगे बढ़ाते हुए अपने सदस्यों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *