Friday, March 20Ujala LIve News
Shadow

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंत्री नन्दी के घर जाकर नव दंपति को दिया आशीर्वाद

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंत्री नन्दी के घर जाकर नव दंपति को दिया आशीर्वाद

प्रयागराज

मंत्री नंदी के पुत्र के प्रीतिभोज में होगा राजनीतिक हस्तियों का जमावड़

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के पुत्र की शादी के बाद शनिवार को प्रयागराज में मम्फोर्डगंज स्थित भारत स्काउट गाइड में भव्य आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया है।

जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मणाचार्य के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य राज्यों के कई कैबिनेट मंत्री,

राज्यमंत्री, विधायक एवं सांसद के साथ ही उद्योग जगत की हस्तियों का आगमन होगा। जो मंत्री नन्दी एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के पुत्र अभिषेक एवं कृष्णिका के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होने के साथ ही नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *