Sunday, September 8Ujala LIve News
Shadow

सेंट जोसेफ कॉलेज के सभागार में छात्रों के अलकरण समारोह का हुआ आयोजन

Ujala Live

सेंट जोसेफ कॉलेज के सभागार में छात्रों के अलकरण समारोह का हुआ आयोजन

रौशनी देता था रोज सूरज, आन सितारों की बारी आई है. समर्पण, निष्ठा कर्तव्य परायणता की शपथ आज हमने खाई है।’
संत जोसेफ कॉलेज के सभागार में छात्रों के अलकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रख विशप

लुइस मस्कारेन्हास रहे। उनके साथ वि‌द्यालय के नवनिर्वाचित प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डी सिल्वा, जूनियर स्कूल हेड मास्टर फादर एम पायस, प्रशासक ए मगावन, तथा मुख्य समन्वयक ज्योति दुबे, मिडिल स्कूल उप प्रशासक डिकन रेव० ग्ला‌ट्विन फर्नान्डिस उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आरंभ में बाइबल पाठ शिक्षिका श्रीमती नंदनी फ्रैंक ‌द्वारा किया जिसके बाद छात्रों ने मधुर प्रार्थना गीत गाया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि रेव० विशप लुइस मरुकारेन्हास को वि‌द्यालय के प्रधानाचार्य रेव० फादर वाल्टर डी सिल्वा तथा नवनिर्वाचित कॉलेज कप्तान ने पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया।

कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए संचालिका श्रीमती निम टेरी ने नवचयनित कॉलेज कप्तान मी० सुल्तान, उप कप्तान निष्कर्ष गुप्ता एवं छात्र परिषद के अन्य सदस्यों के नामों की घोषणा की जिनमें हेड मार्शल आरुष सिंह और संजान सिंह, हेड प्रीफेक्ट जोशुआ बंजामिन मसीह और काव्य राय, एथलेटिक्स कप्तान मयंक सिंह, उप एथलेटिक्स कप्तान कार्तिकेय आनंद, उप हेड मार्शल केविन टेरी वेलुधरा और विहान कटियार तथा उप हेड प्रीफेक्ट विख्यात मिश्र और क्षितिज व्यास, जूनियर कैबिनेट में कप्तान सामान्यू भास्कर शुक्ला, उप कप्तान विहान अग्रवाल, हैड प्रिफेक्ट मानस पांडेय, हेड मरशन सार्थक यादव, खेल कप्तान आर्ष आर्य लथा योल उप कप्तान धैर्य श्रीवास्तव जिराके बाद मुख्य अतिथि ने राभी को बैज पहनाया। इसके बाद वि‌द्यालय के अन्य हाऊस, खेल परिषद और विभिन्न रागठनों के पदाधिकारियों को उनके प्रभारी शिक्षक ‌द्वारा बैज पहनाया गया।

तत्पश्चात सभी छात्रो को मुख्य अतिथि ‌द्वारा अपने कर्तव्यों एवम जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्ण निर्वहन करने की शपथ दिलाई गयी, जिसके बाद वि‌द्यालय गान हुआ।

कॉलेज कप्तान मौ० सुल्तान ने अपने वक्तव्य में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने सभी बैजधारियों को सबोधित करते हुए कहा कि हम सब को यह मौका मिला है कि हम अपने वि‌द्यालय को सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंचाए। उन्होंने अपने पूर्व अनुभवों का वर्णन करते हुए कह कि इन सभी उपलब्धियों के श्रेय हमारे सभी शिक्षकों को जाता है।

तदोपरात पुस्तक विमोचन के लिये मुख्य अतिथि एवम् प्रधानाचार्य ने कक्षा 9 के वि‌द्यार्थी आदित्य नंदन जिनकी पुस्तक हियर आफ्टर जो जीवन यात्रा, रहस्य एवं बुराई पर अच्छाई की जीत है को पुरस्कृत किया।

मुख्य अतिथि रेव० बिशप लुइस मस्कारेन्हास ने सभी को समबोधित करते हुए कहा कि विदयलय के लिये इस कार्यक्रम का बड़ा महात्व है। उन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। इस समरोह के माध्यम से बच्चों में एक सरकार क निर्माण होता है जिससे में अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक रूप से लाभान्वित | उन्होंने सभी निर्वाचित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं बल्कि कर्तव्य पारायण से जुड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि वि‌द्यालय की गरिमा को बनाए रखने के लिए वि‌द्यालय परिवार से सहानुभूति, विनम्रता, मानवता के सिध्दांतों पर चलना होगा तभी वि‌द्यालय अपने उच्चतम शिखर पर पहुंचाए।

इसके उपरात वि‌द्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि रेव बिशप लुइस मस्कारेन्हास को उपहार भेंट करके उनकी उपस्थिति के लिया उनका छ्न्यवाद किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डी सिल्वा ने सभी का स्वागत किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र संगठन बड़ी आशाओं और अपेक्षाओं के साथ किया जाता है। आप सभी अपने-अपने पद का सम्मान रखते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक निभाएं।

कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में कॉलेज हैड प्रीफेक्ट जोशुआ वैजामिन मसीह ने सर्वप्रथम परमेश्वर उसके बाद वि‌द्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी को इस कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें