Thursday, March 19Ujala LIve News
Shadow

फ़िल्म कुम्भ का संगम की शूटिंग के दौरान चाइनीज मांझे का दिखा कहर

फ़िल्म कुम्भ का संगम की शूटिंग के दौरान चाइनीज मांझे का दिखा कहर

प्रयागराज संगम नगरी प्रयागराज में फिल्म कुंभ का संगम की शूटिंग हो रही है इसी शूटिंग के दौरान पुष्पांजलि नगर भावपुर में डॉक्टर नरेंद्र बहादुर सिंह के घर में एक इजिप्शियन प्रजाति के गिद्ध को पतंग के मांजे से चोट लग गई और वह खून से लथपथ होकर उनकी छत पर आ गिरा और खून की कुछ बूंदें शूटिंग कर रही टीम के ऊपर भी पड़ी और जब यह बात पता चली कि यह गिद्ध घायल है तो तत्काल प्रभाव से वन विभाग को सूचित किया गया और वन विभाग के टीम ने आकर घायल गिद्ध का उपचार किया और फिर उसको मरहम पट्टी करके अपने साथ लेकर चले गए।
पतंग के मांझे से हो रही पक्षियों की दुर्घटना की यह पहली खबर नहीं है आए दिन पक्षियों को पतंग के मांझे से चोटें लग रही हैं और वह लगातार घायल हो रहे हैं इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और तत्काल प्रभाव से इस प्रकार की गतिविधियों को रोक लगाना चाहिए और अवैध रूप से बिक रहे मांझे पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ताकि हम अपने पर्यावरण को और जीव की प्रजातियां को बचा सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *