Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

ठिठोली महोत्सव-2025 का आयोजन 26.04.2025 को प्रतिष्ठित यू ट्यूब चैनल उजाला लाइव करेगा महोत्सव का सीधा प्रसारण

ठिठोली महोत्सव-2025 का आयोजन 26.04.2025 को

प्रतिष्ठित यू ट्यूब चैनल उजाला लाइव करेगा महोत्सव का सीधा प्रसारण
—————————-

प्रयागराज का सुपरिचित लोकप्रिय ठिठोली (राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह) का आयोजन

आसरा फाउंडेशन, प्रयागराज के तत्वावधान में जनकवि कैलाश गौतम की स्मृति में आयोजित सबरस से सराबोर ठिठोली महोत्सव- 2025 का आयोजन 26 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से दुर्गा पूजा पार्क प्रीतम नगर धूमनगंज प्रयागराज में किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षितिज शैलेन्द्र न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद, एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गणेश केशरवानी महापौर, प्रयागराज, पूजा पाल विधायक चायल, कौशाम्बी, प्रशांत सिंह “अटल”मुख्य स्थायी अधिवक्ता, हाईकोर्ट इलाहाबाद, सदस्य – राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश, अभिषेक श्रीवास्तव, मुख्य स्थायी अधिवक्ता उत्तर प्रदेश
हाईकोर्ट इलाहाबाद, शीतला प्रसाद गौड़, मुख्य स्थायी अधिवक्ता उत्तर प्रदेश
हाईकोर्ट इलाहाबाद की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न होगा।
————–
सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय व्यंग्यकार डॉ सुरेश अवस्थी को आसरा कैलाश गौतम गौरव सम्मान तथा रवींद्रनाथ तिवारी गीत ऋषि सम्मान डॉ सपना सोनी को को प्रदान किया जाएगा।
—————-

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह ठिठोली महोत्सव में लॉयन पंकज पाठक नगर गौरव सम्मान – 2025, डॉ उदय प्रताप सिंह निदेशक ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज को प्रदान किया जाएगा।
तथा प्रयाग गौरव सम्मान – 2025 सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा शक्ति दुबे को प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रयागराज में अपनी विशिष्ट योगदान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे विशिष्ट जनों को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें श्री अभिषेक चौबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस विधि मंच को विधि क्षेत्र, सुनीता अमरजीत सिंह, पार्षद, प्रीतम नगर को समाजसेवा, इंजी. विवेक गुप्ता को वास्तुविद के क्षेत्र में प्रदान किया जाएगा।
*ठिठोली महोत्सव 2025 में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों में पद्मश्री डॉ सुनील जोगी – नई दिल्ली, नीलोत्पल मृणाल – भोपाल मध्य प्रदेश, डॉ सुरेश अवस्थी – कानपुर, सपना सोनी – दौसा राजस्थान, हीरामणि वैष्णव – छत्तीसगढ़, बादशाह प्रेमी – देवरिया, अखिलेश द्विवेदी– प्रयागराज, श्रीरंग पाण्डेय– प्रयागराज अपनी प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *