Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

हाईकोर्ट बार चुनाव राकेश पाण्डेय बबुआ तीसरी बार अध्यक्ष अखिलेश शर्मा महासचिव

हाईकोर्ट बार चुनाव

राकेश पाण्डेय बबुआ तीसरी बार अध्यक्ष अखिलेश शर्मा महासचिव

 


वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के चारों पदों और कोषाध्यक्ष के वोटों की गिनती जारी
विधि संवाददाता प्रयागराज

वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडेय बबुआ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के तीसरी बार अध्यक्ष और अखिलेश कुमार शर्मा महासचिव निर्वाचित हुए हैं। दोनों पदों के लिए मंगलवार दोपहर सम्पन्न हुई मतगणना में राकेश पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व पूर्व महासचिव सीपी उपाध्याय को 193 मतों से पराजित किया। राकेश पांडेय ने 2121 व सीपी उपाध्याय ने 1928 मत प्राप्त किए। पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह 1734 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राय साहब यादव को 937 वोटों के बड़े अंतर से पीछे छोड़ा। अखिलेश शर्मा ने 2885 तो राय साहब यादव ने 1948 वोट पाए। पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन संतोष कुमार मिश्र 1149 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी व महेन्द्र बहादुर सिंह के अनुसार कंदर्प नारायण मिश्र हॉल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए मंगलवार शाम तक 4596 वोटों की मतगणना में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार द्विवेदी व धर्मेंद्र सिंह में कांटे का संघर्ष चल रहा था। कमलेश कुमार द्विवेदी को तब तक 862 और धर्मेंद्र सिंह को 852 वोट मिले थे। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर बैरिस्टर सिंह 1234 वोट लेकर सबसे आगे थे। आशुतोष त्रिपाठी 946 वोट लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे थे। संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर शशि कुमार द्विवेदी 1136 वोटों के साथ पहले व अजय कुमार मौर्य 951 वोट लेकर दूसरे स्थान पर थे।
संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 698 वोटों की गिनती मंगलवार शाम तक हो चुकी थी। संयुक्त सचिव महिला के लिए शिवांगी भार्गव (199) बिंदु कुमारी (195) के बीच रोमांचक मुकाबला शुरू हुआ तो संयुक्त सचिव प्रेस पर रामेश्वर दत्त पांडेय 137 वोटों के साथ और कोषाध्यक्ष पद पर अंजनी कुमार मिश्र 157 वोट लेकर पहले स्थान पर चल रहे थे।
मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़, पूर्व महासचिव जेबी सिंह, महासचिव प्रत्याशी शशि प्रकाश सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष हरवंश सिंह, भूपेंद्र कुमार यादव, मनीष द्विवेदी, संयुक्त सचिव प्रशासन प्रत्याशी ओम आनंद, सर्वेश सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव को बधाई दी है। संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला एवं कोषाध्यक्ष के वोटों की गिनती लाइब्रेरी हॉल में बुधवार सुबह 10 बजे आगे बढ़ेगी जबकि संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के वोटों की आगे की गिनती कंदर्प नारायण मिश्र हॉल में होगी।
अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला एवं कोषाध्यक्ष पद पर मंगलवार शाम तक मतगणना में वोटों की स्थिति इस प्रकार रही –
राकेश पांडे बबुआ 2121
सी पी उपाध्याय 1928
अशोक कुमार सिंह 1734
वीर सिंह 1003
प्रभाशंकर मिश्र 522
अमित कुमार 316
ए सी तिवारी 223
सुरेश चंद्र पांडेय 163
संतोष कुमार त्रिपाठी 143
लालधारी राजभर 103
देवी प्रसाद सिंह 33

अखिलेश कुमार शर्मा 2885
राय साहब यादव 1948
संतोष कुमार मिश्र 1149
धर्मेंद्र प्रताप सिंह 851
शशि प्रकाश सिंह 649
जमील अहमद आजमी 329
उदय शंकर तिवारी 317
हरिंद्र प्रसाद 146

वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अखिलेश द्विवेदी 235
भगवान दत्त पांडेय 566
धर्मेंद्र सिंह 852
कमलेश कुमार द्विवेदी 862
ममता कुशवाहा 419
प्रमोद कुमार सिंह 441
राजेश कुमार दुबे 217
राजेश त्रिपाठी 247
राजेश्वर सिंह 649

संयुक्त सचिव प्रशासन
आनंद शंकर दुबे 252
अरविंद कुमार यादव 178
आशुतोष त्रिपाठी 946
बैरिस्टर सिंह 1234
भूदेव यादव 267
कंचन सिंह 416
नबी उल्लाह 186
ओम आनंद 163
रजनीश पांडेय 231
रामानुज तिवारी 249
रोहित शुक्ल 162
सर्वानंद पांडेय 98
उमेश चंद्र प्रजापति 102

संयुक्त सचिव लाइब्रेरी
अजय कुमार मौर्य 951
अमरेश बहादुर तिवारी 557
जय प्रकाश सिंह 586
शशि कुमार द्विवेदी 1136
सुहेल अहमद 365
उमेश कुमार 229
विक्रांत नीरज 565

संयुक्त सचिव प्रेस
अभिषेक मिश्र 74
अमित कुमार श्रीवास्तव 61
अनुज कुमार सिंह 57
चंद्रशेखर मिश्र 31
कपिलदेव यादव 120
मीर सैयद 43
राहुल गौड़ 18
रामेश्वर दत्त पांडेय 137
संतोष सिंह 11
सर्वेश चतुर्वेदी 16
श्याम सिंह सोमवंशी 53
विकास तिवारी 37
योगेंद्र पांडेय 22

संयुक्त सचिव महिला
बिंदु कुमारी 195
हया रिजवी 58
कविता तोमर 148
रचना सिंह 75
शिवांगी भार्गव 199

कोषाध्यक्ष
अखिलेश कुमार द्विवेदी 81
अंजनी कुमार मिश्र 157
अशोक कुमार मिश्र 45
अशोक कुमार सिंह 36
वीरेंद्र सिंह पाल 33
इंदु शेखर त्रिपाठी 34
कृष्ण कुमार यादव 40
मंजू कुमारी 23
मुकुल पांडेय 49
राधिका पाल 33
संपन्न कुमार 57
शिवप्रसाद यादव 31
ऊष्मा मिश्रा 38
विनोद कुमार सिंह 26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *