नीलोत्पल मृणाल पांडेय और अभिषेक पांडेय का सराहनीय कदम, मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपे 1,11,111 रुपए,सीएम फडणवीस ने जताया आभार

मुंबई स्थित मंत्रालय में उत्तर भारतीय समाज और दिव्यांग समुदाय की ओर से नीलोत्पल मृणाल पांडेय और वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक पांडेय ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ₹1,11,111 की सहायता राशि का चेक भेंट किया। यह राशि महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई है।
सीएम फडणवीस ने जताया आभार
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस योगदान के लिए दोनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा में उनके प्रयासों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास राज्य और समाज दोनों के लिए प्रेरणादायक हैं।
नीलोत्पल मृणाल पांडेय और अभिषेक पांडेय की प्रतिक्रिया:
चेक सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा,
“महाराष्ट्र के लोगों की सेवा के इस अभियान में उत्तर भारतीय समाज हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा, ताकि राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।”
यह उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर कुछ मतभेद चल रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री कोष में यह सहायता राशि सौंपकर नीलोत्पल मृणाल पांडेय और अभिषेक पांडेय ने सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की है। यह पहल हिंदीभाषी और मराठीभाषी समुदायों के बीच आपसी विश्वास और सौहार्द बढ़ाने में सहायक सिद्ध करेगी
