Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

अंजलि, कनक, दिवांशु, बलदेव, अभिषेक सहित 15 कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित

अंजलि, कनक, दिवांशु, बलदेव, अभिषेक सहित 15 कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित

 

अंजलि, कनक, दिवांशु, बलदेव, अभिषेक सहित 15 कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना पूरी 8332 मतों की हुई गिनती

प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य के 15 पदों के लिए चल रही मतगणना शुक्रवार को समाप्त हो गई। इस दौरान 8332 मतों की गिनती की गई। नवनिर्वाचित अंजलि सिंह तोमर को 1981, कनक कुमार त्रिपाठी को 1980, दिवांशु तिवारी को 1925, बलदेव शुक्ला को 1808, अभिषेक तिवारी को 1737, तृप्ति यादव को 1660, आरती गुप्ता को 1500, अखंड प्रताप त्रिपाठी को 1484, गया प्रसाद मिश्रा को 1464, गिरीश चंद्र शुक्ला को 1462, अनिरुद्ध सिंह को 1461, अवनीश चंद्र त्रिपाठी को 1431, कृष्ण मोहन पांडेय 1410, आदित्य धर द्विवेदी 1392, अमित सिंह सेंगर को 1369 मत मिले।
वहीं शैलेश कुमार मिश्रा को 1366, शिवानु मिश्रा को 1364, आचार्य प्रवीण तिवारी को 1353, कुसुम लता को 1311 और देवाशीष त्रिपाठी को 1285 मत मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी आर के ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी और महेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार कार्यकारिणी सदस्यों की गिनती पूरी होने के बाद 15 उम्मीदवारों के निर्वाचित होने की घोषणा की गई। बता दें कि 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पाण्डेय बबुआ अध्यक्ष, अखिलेश शर्मा महासचिव, अमित कुमार सिंह सोनू, विवेक मिश्रा, राजकुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्रा और दिनेश वरुण उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इसी क्रम में बैरिस्टर सिंह संयुक्त सचिव प्रशासन, बिन्दु राव संयुक्त सचिव महिला, शशि कुमार द्विवेदी उग्र संयुक्त सचिव पुस्तकालय, रामेश्वर दत्त पांडेय संयुक्त सचिव प्रेस, अंजनी कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चुनाव अधिकारियों के साथ ही शैलेका सिंह राठौर, उमेश वत्स, अशोक कुमार शुक्ला, मृत्युंजय तिवारी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार मिश्रा, अरविंद सिंह, विक्रम बहादुर सिंह, राजेंद्र कुमार पांडेय, पी सी श्रीवास्तव, पी के राय, हेमंत दुबे, अरुण कुमार सिंह, अर्पण श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने मतगणना संपन्न कराई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ता गुरु प्रसाद मिश्रा, मनीष द्विवेदी, सर्वेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, रजनीश द्विवेदी, राजेश शुक्ला आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *