इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने कहा – ऐसी परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक सुविधा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता 🎖️
=====================
इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने बाढ़ ग्रसित छेत्रों में जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाया। नवनियुक्त जिलाधिकारी महोदय, अप जिलाधिकारी के आमंत्रण और शासन व प्रशासन के सहयोग हेतु बढ़-चढ़कर कार्य करने पर सहमति बनी।
गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।
राहत सामग्री का वितरण संगठन के अध्यक्ष गुफरान अहमद के नेतृत्व में किया गया।
प्रयागराज में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। एसोसिएशन के सक्रिय सदस्याओं ने रानी रेवती देवी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर एवं चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज, करेली में बाढ़ पीड़ित आश्रित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।
सभी सदस्याओं ने टीम भावना के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच फूड पैकेट्स और स्नैक्स वितरित किए। इसके अलावा फ्रूट जूस पैक्स और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी दी गईं। लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और आभार की भावना स्पष्ट दिखाई दी।
अध्यक्ष गुफरान अहमद ने कहा, गेस्ट हाउस एसोसिएशन केवल सामाजिक आयोजन नहीं करता। आपदा की हर घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह की सेवा गतिविधियों से समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करता रहेगा।
उपाध्यक्ष विद्या सागर ने कहा ये सेवा कार्यक्रम समर्पित सामाजिक भावना और कुशल नेतृत्व की मिसाल बनकर सामने आया।
संयुक्त सचिव विपिन अग्रवाल ने कहा कि समाज के हर वर्ग से लोग इसी तरह जुड़ें तो किसी भी आपदा से लड़ना आसान हो सकता है।
प्रकाशन मंत्री शाहिद कमाल बबलू ने इस प्रयास को बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत के साथ-साथ उम्मीद और भरोसे की किरण बनकर उभरा है।
नैनी क्षेत्र जोनल हेड आकाश जयसवाल ने सर्वस्त्र सहयोग, सेवा, सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाओ में अहम भूमिका निभाने का संकल्प लिया
इस मानव सेवा अभियांन मे अध्यक्ष भाई गुफरान अहमद, उपाध्यक्ष विद्यासागर केसरी, संयुक्त सचिव विपिन अग्रवाल मंत्री शाहिद कमाल बबलू, सी.पी सिंह, रवि जायसवाल, मोहम्मद आजम, अतिन गुप्ता, आकाश जायसवाल, अशोक पांडे सैयद हामिद मो सऊद, मो हसीब एवं अन्य वरिष्ठ सदस्य गण उपस्थित रहे ।
