बाघंबरी गद्दी में श्रावण पूर्णिमा पर हवन यज्ञ, उत्तराखंड में आई विपदा में शांति की प्रार्थना

प्रयागराज। सावन माह की पूर्णिमा पर शनिवार को बाघंबरी मठ में बांघबरेश्वर महादेव का अभिषेक के साथ-साथ हवन यज्ञ किया गया। इसमें उत्तराखंड में आई विपदा में शांति के लिए प्रार्थना की गई। महंत बलबीर गिरी जी महाराज ने बताया कि भगवान शिव से प्रार्थना की गई कि देश भर में सावन में आई विपदाओं को शांति प्राप्त हो।
बाघंबरी मठ में पूरे सावन माह में भगवान बाघंबरी मठ बांघबरेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाता है। वहीं, पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों से शिष्यमंडली और अन्य महंतों ने पूजन अर्चन किया। देश भर में आई विपदा के लिए हवन यज्ञ किया गया। इस अवसर पर बलबीर गिरी जी महाराज ने हवन यज्ञ करते हुए भगवान शिव से प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि हवन यज्ञ के जरिएा भगवान महादेव से आपदा की चपेट में आए लोगों की आत्मा शांति और देश की सुख समृद्धि की कामना की गई।
