आरोही संस्कृति संगम की कार्यकारिणी गठित

प्रयागराज नवगठित संस्था आरोही संस्कृति संगम की बैठक आज संरक्षक न्यायमूर्ति सुधीर नारायण जी की अध्यक्षता में उनके आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष से साल में तीन कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में महिला दिवस, तुलसी जयंती और होली तथा सावन में पर्व गीत के कार्यक्रम होंगे।
बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी कल्पना सहाय, महामंत्री प्रियंका चौहान के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी, उपाध्यक्ष विश्व ज्योति सहाय, उपसचिव लोकगीत गायिका रागिनी चंद्रा ,कोषाध्यक्ष कविता श्रीवास्तव,एवं कार्यकारिणी सदस्यों में विनीता तिवारी,संदीपमा वर्मा,पूनम तिवारी,मीता सहाय,संध्या सहाय, महेन्द्र कुमार तिवारी ,संजीव कुमार मनोनीत किए गए। बैठक में कुछ को छोड़कर लगभग समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने दीप जलाकर और कल्पना सहाय ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने संस्था की अवधारणा और काम की सराहना की। बैठक का संचालन महामंत्री प्रियंका चौहान ने किया।
