स्वतंत्रता संग जन्माष्टमी की मधुरता : राजपूताना लेडीज़ क्लब में गूंजा भारत-भक्ति उत्सव”

रिपोर्ट उमा शंकर मिश्रा
जबलपुर :* रायल राजपूताना लेडीज़ क्लब द्वारा स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भारत-भक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। देशभक्ति की गूंज और कृष्ण जन्माष्टमी की मधुरता ने मिलकर एक अद्भुत सांस्कृतिक संगम रचा।
कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं के साथ नन्हें-मुन्ने बालकों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। उनकी मनमोहक वेशभूषा और मुस्कान ने वातावरण को उल्लास और भक्ति से सराबोर कर दिया।
इस आयोजन में डॉ. तनुश्री सिंह, उमा सिंह, सुनीता सिंह, दीपमाला सिंह, डॉ. अनुसूया सिंह, डॉ. शोभा सिंह, मोनिका सिंह समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और आयोजन डॉ. आराधना चौहान, अल्पना परिहार, प्रियंका कल्पूरी, सीमा चौहान, प्रिया सिंह, सुनीता भदौरिया, सीमा जुग्गल, अर्चना परिहार, रत्ना सिंह, रंजना ठाकुर, नीलेमा सिंह, अनुराधा सिंह, रजेश्वरी सिंह, मोनिका सिंह और शेफाली सिंह ने मिलकर किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कमाक्षी (स्वतंत्रता), संगीता (आरी), प्रियंका (कर्णिका), अर्चना (राजवी), संध्या (सान्विक), रजनी (धारा), निशु (विदा), प्रियंका (आसना), दिव्या (राधव), निकिता (त्रिवी) और रुचि (आद्रिका) ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा।
कार्यक्रम ने न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक आस्थाओं का संगम प्रस्तुत किया बल्कि राजपूताना परंपराओं की गरिमा और एकता का भी अद्वितीय उदाहरण पेश किया।
