Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

सारे ब्रज में मची है धूम जन्म लियो नंदलाला..श्री निम्बार्क आश्रम में हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

 

सारे ब्रज में मची है धूम जन्म लियो नंदलाला..श्री निम्बार्क आश्रम में हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

रिपोर्ट अभिषेक कुमार

प्रयागराज : श्री निम्बार्क आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के महंत राधामाधव दास ने जनकल्याण के निमित्त भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन कर मध्यरात्रि में उनका जन्मोत्सव मनाया। इसके पहले आरोही संस्कृति संगम की सचिव लोक गायिका प्रियंका चौहान ने मधुर भजनों की प्रस्तुति की। जय गणपति वंदन गणनायक… से शुरुआत हुई। इसके बाद ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम…, शिव शंकर को जिसने पूजा…, ले चल अपनी नगरिया…, लगन तुमसे लगा बैठे…, राधे तेरे चरणों की…, सारे ब्रज में मची है धूम जन्म लियो नंदलाला…, बधाइया बाजे नंद जी के द्वारे पर… ‘ आदि भजन प्रस्तुत किया। साथ में विनीता तिवारी, पूनम तिवारी, वैष्णवी, स्वास्ति, आयुषी, आरोही व साईं ब्रदस ने भजन प्रस्तुत किया। आर्गन पर बबलू शर्मा, पैड पर अनिल व तबले पर अजय ने संगत किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण, समाजसेवी रघुनाथ द्विवेदी ने कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान लक्ष्मीकांत दुबे, संजीव सिन्हा, अखिलेश तिवारी, गोपाल भार्गव, रमेश तिवारी, संदीप केसरवानी, अनुराग भार्गव, आनंद भार्गव, दुर्गेश दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *