Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल में विराजित हुए गजानन

महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल में विराजित हुए गजानन

 

प्रयागराज श्री गणेश जी स्थापना मंत्रोच्चार व अथर्वशीर्ष अवर्तन के साथ मंडल के पुरोहित योगेश पि‌‌त्रे ने संपन्न कराई।
स्थापना कार्यक्रम मे मंडल के वरिष्ठ एवं वर्तमान पदाधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आरती के बाद मुख्य अतिथि पियूष रंजन अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गणेशोत्सव का औपचारिक उद्घाटन सम्पन कराया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे प्रेक्षा देहपांडे ने सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी नृत्य के उपरांत अपने मंचासीन सभी अतिथिओ द्वारा गणेशोत्सव व उसके उद्देश्य के विषय मे अपने विचार श्रोताओ के समक्ष रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज जायसवाल ने की।
कार्यक्रम मे प्रयागराज शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल व लोकमान्य तिलक लोक सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *