Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

नए भारत की आर्थिक यात्रा का नया सबेरा है – स्वतंत्र देव सिंह,जी एसटी सुधार पर की प्रेस वार्ता कर व्यापारियों से किया संपर्क

नए भारत की आर्थिक यात्रा का नया सबेरा है – स्वतंत्र देव सिंह,जी एसटी सुधार पर की प्रेस वार्ता कर व्यापारियों से किया संपर्क

 

प्रयागराज जीएसटी सुधार 2025 को लेकर चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के सभागार में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि यह नवरात्रि के प्रथम दिन से पूरे देश की जनता को जीएसटी का उपहार मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के नेतृत्व में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों के लिए अहम कदम है। इसके प्रति माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला पासवान के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने कहा कि जीएसटी में सुधारों से 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की सरल दो दर संरचना लागू की गई हैं। तो
वहीं विलासिता और लग्जरी सामान पर 40 फीसदी दर है। यह सुधार घरों के खर्च कम करेंगे किसानों को सशक्त बनाएंगे और कारोबार को गति देंगे। जनता को दूध पनीर शैंपू, साबुन साइकिल और बच्चों के सामान जैसे जरूरी घरेलू सामान पर राहत मिलेगी। ट्रैक्टर टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरणों पर पांच प्रतिशत जीएसटी से किसानों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में इलाज सभी के लिए सस्ता होगा। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2017 को एक देश एक कर एक बाजार के सिद्धांत के साथ जीएसटी चालू किया गया। अब इसमें सुधार किया गया। जीएसटी लागू होने के बाद भारत का अप्रत्यक्ष कर संग्रह तेजी से बड़ा है 2014 से 5.44 लाख करोड़ से बढ़कर 2024 में रिकॉर्ड 22.08 लाख करोड़ हो गया है जो 350 प्रतिशत से ज्यादा की ऐतिहासिक वृद्धि दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इससे प्राप्त राजस्व बेहतर साल को स्कूलों अस्पताल और दैनिक जीवन के आसान करने वाली सुविधाओं के माध्यम से देश को समर्पित रूप से वापस दिया जाता है। और देश का विकास हुआ और आगे कहा कि जीएसटी सुधार नए भारत के इतिहास के आर्थिक मील का पत्थर साबित होगा और एक राष्ट्र ,एक कर, एक बाजार का सपना साकार हो रहा है और जीएसटी की वजह से कई क्षेत्रों में लाखों रोजगार सृजन हुए और शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई और चेक पोस्टों पर हो रही रिश्वतखोरी बंद हुई जिसके कारण आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार 2025 देश की आवश्यकता व्यापारिक को सुविधा एवं जनता की जेब बचाने में एक क्रांतिकारी कदम है
जीएसटी सुधार 2025 में 90% वस्तुएं लगभग 28% से 18% पर आ चुकी है और सामान्य दरों में जीएसटी 12% से 5% कर दिया गया यानी कि आम गरीब को इससे सीधा लाभ मिलेगा और 33 प्रकार की जीवन रक्षक दवाई जीएसटी से मुक्त कर दिया गया।

सुलेम सराय में व्यापारियों से किया संपर्क

प्रेस वार्ता के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ सुलेम सराय में व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें जीएसटी सुधार के बारे में बताते हुए उनसे संवाद किया। कैबिनेट मंत्री ने व्यापारी नेता धनंजय पटेल के आवास पर एकत्र हुए व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी का नया सुधार सबके हित में हैं। देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए स्वदेशी को बढ़ावा देना होगा। आनंद जायसवाल, राणा चावला, अवंतिका टंडन, विक्रमजीत भदौरिया, संजय सिंह, उज्ज्वल सचदेवा आदि बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे।

इस दौरान भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, सांसद प्रवीण पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक दीपक पटेल, विधायक वाचस्पति, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य आशीष गुप्ता, रितेश श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, दिलीप चतुर्वेदी, उमेश तिवारी एवं बृजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *