Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

*10 उपनिरीक्षकों के कंधों पर लगा तीसरा सितारा*

*10 उपनिरीक्षकों के कंधों पर लगा तीसरा सितारा*

प्रयागराज मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा जारी 25 जुलाई को हुए आदेश में उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक नागरिक पुलिस सेवा नियमावली 2015 यथा संशोधित किए गए प्रावधानों के अनुसार उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर अनुपयुक्तो को अस्वीकार करते हुए जेयष्ठता के आधार पर प्राधिकृत बोर्ड द्वारा पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाए जाने व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित किए जाने के फल स्वरुप 1017 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को उनके वर्तमान नियुक्ति जनपद इकाई पर ही कार्यभार ग्रहण करने की तिथि में निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान गई। उसी क्रम में जनपद प्रयागराज में निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए 10 उपनिरीक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह द्वारा कंधों पर तीसरा स्टार लगाकर उत्साहवर्धन किया गया एवं सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *