Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

सरदार पटेल के योगदान को जन जन तक पहुंचाना है: भूपेंद्र चौधरी

 सरदार पटेल के योगदान को जन जन तक पहुंचाना है: भूपेंद्र चौधरी

 

प्रयागराज

सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के तहत प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अभियान को लेकर दी जानकारी

अभियान के तहत आयोजित होंगी विकसित भारत पदयात्राएं

देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर शनिवार को चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सरदार पटेल के योगदान को जन जन तक पहुंचाना है। इससे पहले कि सरकारों ने सिर्फ एक ही परिवार का गुणगान किया। सारा श्रेय उन्हीं को दिया जाता है। पहले जितनी भी सरकारें रही विदेशी विचारधारा की सरकारें रही भाजपा के मूल में स्वदेशी विचारधारा है। सरदार पटेल ने सभी षड्यंत्रों को विफल करते हुए देश की 500 रियासतों को एक किया। मोदी नेतृत्व की सरकार में ऐसे कार्यक्रम शुरू किए गए जिनका राष्ट्र के निर्माण व विकास में योगदान रहा। प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सरदार पटेल 150 वीं जयंती समारोह अभियान तीन चरणों में है चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम से होगी। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता, शिक्षक, अध्यापक, चिकित्सक, साहित्यकार, कवि, छात्र आदि सभी वर्ग के लोगों को शामिल करना है। अधिक से अधिक लोगों को भागीदार बनाना है। कार्यक्रम के तहत सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित जाएगी तथा उसी दिन बूथ स्तर पर भी सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 1 से 25 नवंबर के मध्य प्रयागराज महानगर, गंगापार एवं यमुनापार के सभी विधानसभा क्षेत्र में 8 से 10 किमी की पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थाओं (स्कूल कॉलेजों महाविद्यालयों आदि) में निबंध, भाषण, रंगोली, व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभियान के तहत युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय माई भारत(MY BHARAT) के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएं आयोजित कर रहा है जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। MY BHARAT पोर्टल पर सभी पंजीकरण व गतिविधियों की जानकारी देखी जा सकती है।

बिहार के जंगल राज को जनता भूली नहीं है

पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया से औपचारिक बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बिहार चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि बिहार की जनता 1990 से 2005 के कालखंड को जंगल राज को भूली नहीं है। 2005 के बाद बिहार बदला है। 20 वर्षों में नीतीश कुमार व 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कामों का लेखा जोखा लेकर एनडीए गठबंधन बिहार की जनता के पास जा रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं को चुनाव में लगाया गया है। अखिलेश यादव के बिहार चुनाव में प्रचार करने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा तो वहां चुनाव ही नहीं लड़ रही है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। बिहार चुनाव में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। प्रेस वार्ता में काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, सांसद प्रवीण पटेल, महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी, उमेश तिवारी, राजेश गोंड, विजय पटेल, दीप द्विवेदी, बृजेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

अभियान को लेकर कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लग जाएं

पत्रकार वार्ता के बाद सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर आयोजित जिला योजना बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत से लग जाएं। पदयात्राओं का मार्ग इत्यादि अभी से सुनिश्चित कर लें। हर वर्ग की भागीदारी होनी चाहिए पदयात्रा में क्योंकि अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली पद यात्राएं उस भावना को आगे बढ़ाएगी जिस भावना को लेकर सरदार पटेल ने बिखरे हुए भारत को एक बनाया। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और सपा बसपा कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है। इन पार्टियों में सब तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में जिसकी जो भूमिका है वो उस तरह काम करता है। भाजपा ने जो कहा वो 100 प्रतिशत किया। बिजली पानी सड़क, स्वास्थ्य सुरक्षा, देश में संघीय ढांचा, कॉमन सिविल कोड, धारा 370 आदि इसका उदाहरण है। देश को विकसित आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी को बढ़ावा दें। बैठक का संचालन भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया जबकि आभार ज्ञापन यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने दिया। इससे पहले महानगर, गंगापार एवं यमुनापार जिलाध्यक्षों द्वारा पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, सांसद प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, राजमणि कोल, गुरुप्रसाद मौर्य, प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव, महापौर गणेश केसरवानी, अमरनाथ यादव, उत्तर मौर्य, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता “नंदी”, अभियान संयोजक अरुण पटेल, सह संयोजक संजय मिश्रा, राजेश पटेल, रवि केसरवानी, प्रमोद मोदी, विश्वास श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, मोहित गुप्ता, राघवेंद्र कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्रा, शोभिता श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *