युवाओं को टेबलेट वितरण से खिल रहे हैं चेहरे, महापौर गणेश केसरवानी
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (परास्नातक संघटक महाविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय) द्वारा छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के कीडगंज परिसर में महाविद्यालय के बीएससी एवं एमएससी के छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत लाभार्थी छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी तथा समारोह अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर अतुल कुमार सिंह एवं समन्वयक छात्र कल्याण नरेन्द्र बाजपेयी जी द्वारा लाभार्थी छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज ने कहा कि भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से ऐसी योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे ज़रूरतमंद छात्र-छात्राओं को मिलता है जिससे वह शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी विकास एवं कौशल भी हासिल कर सकते हैं।
समारोह अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर अतुल कुमार सिंह जी ने कहा कि महाविद्यालय सदैव ही छात्र-छात्राओं के हितार्थ और कल्याण हेतु ऐसे कार्यक्रम सरकार के सहयोग के साथ करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।
समन्वयक छात्र कल्याण श्री नरेन्द्र बाजपेयी जी ने कहा कि टैबलेट वितरण का कार्यक्रम एक प्रक्रिया है जो आगे भी लाभार्थी छात्र-छात्राओं को मिलती रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ नेहा भारती एवं डॉ श्लेष गौतम ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर डॉ आशुतोष सिंह, डॉ स्वाति गुप्ता, डॉ गोपाल सिंह टंडेल, डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ संजय सिंह वितरण में सहयोग किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद रुद्रसेन जायसवाल मुकेश लारा साथ में राजन शुक्ला सुभाष वैश्य, पिंटू मिश्रा समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्रों की भी उपस्थिति रही
