मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर ने किया छठ पूजन,डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य,छठ की दी शुभकामनाएं

प्रयागराज सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बलुआघाट बारादरी में आयोजित छठ पूजा में सम्मिलित हुए।
मंत्री नन्दी ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को प्रणाम किया। मंत्री नन्दी ने भक्ति भाव से पूजा का दउरा सिर पर उठाते हुए छठी मैया की पूजा की। वहीं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने
अरेल घाट पर पूजन किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष परमानन्द वर्मा आदि मौजूद रहे।
सिर पर दउरा लेकर घाट पर छठी मईया का जयकारा लगाते हुए पहुंचे और मां यमुना को नमन किया। मंत्री नन्दी ने व्रती महिलाओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छठी मईया में इतना भक्ति का भाव होता है कि सभी लोग एक समान हैं। इस पर्व में कोई भेदभाव नहीं होता है। भगवान भाष्कर से हम लोग देश, दुनिया, राज्य, परिवार में अमन चैन और खुशहाली का कामना करते है।
प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने अरैल घाट पर छठ महापर्व पर पूजा अर्चना की। इस दौरान नैनी मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, सुजीत सिंह, कुवंर परमात्मा सिंह, विनोद कुमार यादव, मुकेश भारतीय, संजय केसरवानी, अभिषेक पांडेय, प्रमोद सिंह, जयव्रत सिंह, समर सिंह, उर्मिला यादव, गीता श्रीवास्तव, प्रीति सोनकर आदि मौजूद रहे।
