Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

प्रदेश मानव अधिकार संगठन द्वारा श्रीमती अवंतिका टंडन को उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया

 

प्रदेश मानव अधिकार संगठन द्वारा श्रीमती अवंतिका टंडन को उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया


प्रदेश मानव अधिकार संगठन ने समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान को देखते हुए *श्रीमती अवंतिका टंडन* को उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया है।

श्रीमती टंडन पिछले दस वर्षों से सामाजिक कार्यों में निरंतर रूप से संलग्न हैं। वे जिला महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष भी हैं और समाज के विभिन्न वर्गों में महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए कार्य करती रही हैं।

कोरोना काल के दौरान उन्होंने अपने स्तर से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान किया, वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन कराया, तथा समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजसेवा के प्रति उनकी निष्ठा, नेतृत्व क्षमता और समर्पण को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है।

इस अवसर पर प्रदेश मानव अधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त और सक्रिय होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *