Thursday, March 19Ujala LIve News
Shadow

गंगा पुत्री उमा भारती ने दिया आशीर्वाद

गंगा पुत्री उमा भारती ने दिया आशीर्वाद


प्रयागराज,पूर्व जल संसाधन,नदी विकास और गंगा स्वच्छता मंत्री भारत सरकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश तथा राम जन्मभूमि आन्दोलन में प्रमुख ध्वज वाहक  उमा भारती का त्रिवेणी संगम आगमन पर निषादराज गुह्य के वंशज डॉ०बी.के.कश्यप ‘निषाद’ एवं कुलवधू रीता निषाद ने प्रभु श्रीराम एवं श्रृंग्वेरपुर नरेश निषादराज गुह्य की आलिंगनबद्ध प्रतिकृति भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
गंगा सेवा अभियान के अन्तर्गत “माता बेटीबाई सोशल वेलफ़ेयर फाऊंडेशन” द्वारा आयोजित गंगा सेवा संकल्प एवं सामूहिक गंगा स्नान कार्यक्रम में उक्त प्रतिकृति भेंट किया।
कार्यक्रम में निषादराज गुह्य एवं उनके वंशज डॉ०कश्यप की प्रशंसा करते हुए उमा भारती ने कहा कि, निषादराज गुह्य के वंशज की चर्चा मध्यप्रदेश तक की जा रहीं हैं जिससे निषाद समुदाय गौरवान्वित हो रहा है उन्होंने यह भी कहा कि आपके प्रयासों से निषाद वर्ग उत्कर्ष की ओर बढ रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साधिका पार्वती दीदी व संयोजन साधिका समर्पिता दीदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *