बिहार विजय पर भाजपा का जश्न, ढोल ताशों की धुन पर झूमे कार्यकर्ता
बिहार में राष्ट्रवाद व विकास की जीत : संजय गुप्ता

प्रयागराज
बिहार में एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीरों के साथ ढोल ताशो नगाड़ों की धुन पर झूमते एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बिहार विजय की बधाई दी। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, फुलपुर विधायक दीपक पटेल, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए गठबंधन की बिहार विजय पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि ये राष्ट्रवाद व विकास की जीत है। चुनावी मेढक टर्र टर्र करते रह गए। बिहार की जनता ने सुशासन को चुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार की नीतियों पर जनता ने भरोसा किया। भाजपा संगठन की सटीक चुनावी रणनीति व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के चुनावी संगठनात्मक अनुभव का लाभ बिहार भाजपा को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में जिस तरह से कानून व्यवस्था सुदृढ़ की है वैसा ही बिहार की जनता चाहती है इसीलिए बिहार ने एनडीए गठबंधन को चुना। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बिहार विजय ये दर्शाता है कि जनता अब जातिवाद से ऊपर उठकर विकास व देश हित के मुद्दे पर सोचती है। विधायक दीपक पटेल जो बिहार चुनाव में प्रचार में भी लगाए गए थे उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन की जीत शुरू से ही पक्की लग रही थी क्योंकि वहां की जनता ने वर्षों जंगलराज भुगता है। गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि ये जीत भाजपा कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता को समर्पित है। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने भी बिहार विजय पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस दौरान डॉ शैलेष पांडेय, प्रमोद मोदी, रवि केसरवानी, शिक्षा रस्तोगी, चंद्रा अहलूवालिया, वंदना सिंह, मनोज कुशवाहा, राजेश गोंड, लल्लू मिश्रा, अरुण पटेल, अनुज कुशवाहा, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, पार्षद नीरज गुप्ता, राजेश केसरवानी, आनंद दुबे, मोहित गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव, पवन राष्ट्रवादी, शुभम सिंह, शुभम पांडेय बालाजी, कलूट पासी, दीप द्विवेदी, उज्ज्वल सचदेवा, अंबुज त्रिपाठी, प्रवीण भारती, संदीप यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
