कल्याणी कैनवेन्ट स्कूल का वार्षिकोत्सव धूम धाम से संपन्न

उजाला शिखर
प्रयागराज
कल्यानी कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ।समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी रहीं. विद्यालय की प्रबंधक सोनी टंडन, प्रधान अध्यापिका पूजा श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट किया। मंच संचालन का कार्य उप प्रधानाचार्य संगीता मालवीय ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं जिसमें सरस्वती वंदना, नशा मुक्ति पर लघु नाटक, कव्वाली, नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न विभिन्न कला प्रस्तुतियाँ थीं। मुख्य अतिथि अभिलाषा गुप्ता ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की तथा विधालय द्वारा किये जा रहे शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रयासों की प्रशंसा की। छात्रों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
