सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज में 141वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट एवं पी.टी. प्रदर्शन (द्वितीय दिवस)

“दौड़ते कदम, नई उड़ानें”
“खेल केवल जीत का ही नहीं, प्रयास और मनोबल का उत्सव है।”
संत जोसेफ कॉलेज, प्रयागराज के 141वें वार्षिक क्रीड़ोत्सव के द्वितीय दिवस की शुरुआत भी पूरे जोश उत्साह एवं उमंग के साथ हुई। कार्यक्रम का आरंभ सर्वप्रथम ईश वंदना एवं प्रार्थना से हुई। दूसरे दिन के मुख्य अतिथियों में रेव बिशप लुईस मेस्क्रेनियस, श्री हिमांशु कुमार एवं सुयोग्य नेता एवं इंजीनियर हर्ष वर्धन बाजपेई थे।
शिक्षिका श्रीमती लिम टेरी ने मुख्य अतिथि श्री हिमांशु कुमार जी के बारे में बताया कि वे एक उच्च योग्य, प्रतिभाशाली एवं अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी हैं, जिन्होंने IIT कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग और IIM अहमदाबाद से फाइनेंस एवं मार्केटिंग में PGDM करने के बाद इन्होंने चार जनपदों में कलेक्टर एवं जिलाधिकारी, दो KAVAL टाउन डेवलपमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष तथा दो नगरपालिकाओं के आयुक्त के रूप में विशिष्ट दायित्व निभाए। राज्य सचिवालय में ग्रामीण विकास, स्टाम्प एवं पंजीकरण, खनन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वित्त तथा मुख्यमंत्री कार्यालय सहित अनेक महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएँ देते हुए इन्होंने प्रशासनिक दक्षता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
शिक्षिका श्रीमती सरिका लायल ने मुख्य अतिथि रेव बिशप लुईस मस्कारेनहस के बारे में बताया कि वे रोमन कैथोलिक डायोसिस ऑफ इलाहाबाद के बिशप , विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रयागराज के नाजरेथ अस्पताल के पूर्व निदेशक थे जो कि एक दूरदर्शी शिक्षाविद् एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व हैं।
कार्यक्रम का उदघाटन नृत्य *कॉनफ्लुएंस* (कक्षा 8) था, जिसने अपने सांस्कृतिक, विरासत, अद्भुत तालमेल और मनोहारी प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया। इसके उपरांत अनुशासनिक व लयबद्ध मार्च-पास्ट हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि ने सलामी ग्रहण की। तत्पश्चात कॉलेज ध्वज फहराया गया और समस्त छात्रों ने एक स्वर में कॉलेज एंथम का गायन किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्य अतिथि द्वारा खेल दिवस का औपचारिक उद्घाटन घोषित किया गया।
प्रतियोगिताओं की शुरुआत 100 मीटर दौड़ से हुई। इसके तुरंत बाद केजी सेक्शन का रंगारंग *जंगल जैम्बोरी* और स्लो साइकिल रेस आयोजित हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। फिर *डेबी प्रसाद डे मेमोरियल* पुरस्कार प्रदान किए गए। आगे कार्यक्रम में 100 मीटर हर्डल्स और केजी सेक्शन का *अक्वा एडवेंचर* आयोजित किया गया। इसके उपरांत 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। आदित्य जायसवाल कक्षा 11-ए को फादर रेगो अवॉर्ड से( उसके बोर्ड आई.सी.इस.ई में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने के लिए )सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात विभिन्न कक्षाओं के रंगारंग, आकर्षक प्रदर्शन हुए—*चेजिंग रेनबो* (Class 6), *गिग्गल देश* (एलकेजी), *बलून बस्तर* (यूकेजी) और *द वॉरियर्स गाउंटलेट* (Class 7)। सभी प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों की ऊर्जा, समन्वय और आत्मविश्वास का सुंदर प्रदर्शन किया।
अगले चरण में इंटर-हाउस 4×100 मीटर रिले रेस आयोजित हुई, जिसके बाद *लुफ़्ती अली–रुश्दी अली पुरस्कार* प्रदान किए गए। इसके उपरांत ओ.बी.ए रेस, बाधा दौड़ और व्यक्तिगत चैम्पियनशिप के परिणाम घोषित किए गए। बाद में फास्ट साइकिल रेस आयोजित हुई और 1972 बैच द्वारा विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। कॉलेज उप-कप्तान स्तव्य अग्रवाल को उनकी एक्वेटिक्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उनको अच्युत और अशोक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि रेव. बिशप लुइस मास्केरनस का प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि खेल का मैदान एक बेहतर कक्षा है जोबछो का चरित्र निर्माण के साथ जीवन के आवश्यक मूल्य सिखाती है जिसमें उन्होंने खेल भावना, अनुशासन और विद्यालय की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख किया। इसके बाद पिरामिड प्रदर्शन ने मैदान में उत्साह और तालियों की गूंज भर दी। तत्पश्चात इंटर-हाउस रस्साकशी का फाइनल मुकाबला बड़े रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में अंतिम मार्च-पास्ट आयोजित हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री हिमांशु कुमार ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए और छात्रों को उत्कृष्टता की निरंतर खोज के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षिका श्रीमती चारु वालिया(सीनियर सेक्शन) एवं सबा खान(जूनियर सेक्शन) को सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का सम्मान मिला। अंत में पुरस्कार वितरण, ओवरऑल चैम्पियनशिप की घोषणा और विद्यालय कप्तान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान एवं *बीटिंग द रिट्रीट* के साथ द्वितीय दिवस का कार्यक्रम गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका श्रीमती मधुलिका डी’सूझा और श्रीमती लिंडा गेफनी ने किया व आयोजन स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर श्री शबी रफीक, लेफ़्टिनेंट अजहर उस्मानी, सुश्री पूनम सिंह, श्री डैनी एक्का, श्री उत्कर्ष शर्मा, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, श्री हर्षित गोल्डेन, श्रीमती शुभा गुप्ता , सुश्री शब्बो एवं श्री यशवंत सिंह के अत्यंत प्रयासों के साथ साथ विद्यालय का सम्पूर्ण शिक्षक समुदाय एवं सहायक कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य रेव फादर वाल्टर डी’सिल्वा, उपप्रधानाचार्य रेव फादर मेलविन पेस, कॉलेज प्रशासक श्री मगावन, विद्यालय काउंसलर डॉ. श्रीमती अपर्णा रंजन, सम्पूर्ण शिक्षक गण, विद्यार्थी गण(केजी एवं 6-12 तक) और सहायक कर्मचारी गण उपस्थित थे।
प्रतियोगिता परिणाम सूची
एथलेटिक्स शील्ड
स्थान हाउस
प्रथम रेड हाउस
कॉक शील्ड
स्थान हाउस
प्रथम रेड हाउस
मार्चिंग शील्ड
स्थान हाउस
प्रथम ब्लू हाउस
डिसिप्लिन शील्ड
स्थान हाउस
प्रथम ब्लू हाउस
पिरामिड ट्रॉफी
स्थान हाउस
प्रथम गोल्ड हाउस
रस्सा कैसी शील्ड
स्थान हाउस
प्रथम ग्रीन हाउस
लेस्ली गार्डन करवर मेमोरियल चैंपियनशिप ट्रॉफी
डिवीजन नाम
ओ डिवीजन सुमित यादव
ए डिवीजन अभिषेक तिवारी
बी डिवीजन अभिनव सोमवंशी
सी डिवीजन कुमार श्रेयान
स्पोर्ट्स पर्सन
वर्ग नाम
जूनियर अभिनव सोमवंशी
सीनियर युवराज गुप्ता
ऑलराउंडर अवॉर्ड
वर्ग नाम
जूनियर सुमित यादव
सीनियर युवराज गुप्ता
धीमी साइकिल दौड़
स्थान नाम हाउस
प्रथम सिद्धार्थ अग्रवाल ब्लू हाउस
द्वितीय प्रथम चौरसिया रेड हाउस
तृतीय कृष्णा मेहरोत्रा गोल्ड हाउस
100 मीटर दौड़
सी डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम मोहम्मद अर्श हुसैन रेड हाउस 14.82
द्वितीय अर्णव सिंह बघेल गोल्ड हाउस 15.32
तृतीय वरुण खन्ना ब्लू हाउस 15.72
बी डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम अक्षत वर्धन ब्लू हाउस 13.02
द्वितीय राज जायसवाल गोल्ड हाउस 13.79
तृतीय अवबोध बैंकर्स ग्रीन 14.31
ए डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम सैयद शयन जिया ब्लू हाउस 12.48
द्वितीय अमरनाथ रेड हाउस 12.50
तृतीय कृष्णम पांडे ब्लू हाउस 13.19
ओ डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम शौर्य प्रताप सिंह रेड हाउस 12.31
द्वितीय मृणांक तिवारी ग्रीन हाउस 12.59
तृतीय ओम कार्तिकेय ब्लू हाउस 13.35
100 मीटर हर्डल्स
ए डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम अभिषेक तिवारी रेड हाउस 17.25
द्वितीय ईशान गुप्ता रेड हाउस 18.91
तृतीय अर्जुन बसंतानी ग्रीन हाउस 19.87
ओ डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम मृदुल प्रसाद गोल्ड हाउस 17.80
द्वितीय अदुवे यादव ब्लू हाउस 18.28
तृतीय तनिष्क गोस्वामी ग्रीन हाउस 18.72
200 मीटर दौड़
सी डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम अर्णव सिंह बघेल गोल्ड हाउस 33.09
द्वितीय प्रिंस यादव रेड हाउस 33.49
तृतीय एकंश यादव रेड हाउस 33.91
बी डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम अक्षत वर्धन ब्लू हाउस 30.19
द्वितीय ओम तिवारी रेड हाउस 30.29
तृतीय अफन हसन ग्रीन हाउस 30.33
ए डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम अमरनाथ रेड हाउस 26.60
द्वितीय कृष्णम पांडे ब्लू हाउस 26.65
तृतीय ईशान गुप्ता रेड हाउस 27.42
ओ डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम शौर्य प्रताप सिंह रेड हाउस 25.75
द्वितीय ओजस मिश्रा गोल्ड हाउस 25.87
तृतीय मोहम्मद मोआज अली ग्रीन हाउस 26.72
4×100 रिले दौड़
ओ डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम मोहम्मद नाजिम
सुमित यादव
सबील अली
शौर्य प्रताप सिंह
रेड हाउस
51.66
द्वितीय ओजस मिश्रा
युवराज गुप्ता
हर्ष गुलाटी
मृदुल प्रसाद
गोल्ड हाउस
51.69
तृतीय अदुवे यादव
अजिंक्य वर्धन
अश्विन गुप्ता
शशांक कुमार यादव
ग्रीन हाउस
55.28
ए डिवीजन
स्थान नाम हाउस टीमिंग
प्रथम अमरनाथ
ईशान गुप्ता
शौर्य केसरवानी
ईश मेहरोत्रा रेड हाउस 52.78
द्वितीय अभिषेक उपाध्याय
सैयद शयन जिया
कृष्णम पांडे
ऋषभ यादव ब्लू हाउस 53.54
तृतीय अमरनाथ
ईशान गुप्ता
शौर्य केसरवानी
ईश मेहरोत्रा ग्रीन हाउस 56.04
बी डीवीसी
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम अभिनव सोमवंशी
मोहम्मद यूसुफ
ओम तिवारी
बशीर अहमद
ईशान पांडे रेड हाउस 56.00
द्वितीय आत्रेय त्रिपाठी
राज जायसवाल
अथर्व मिश्रा
हृदयान मिश्रा गोल्ड हाउस 57.52
तृतीय आरव गुप्ता
शहीद अहमद खान
व्योम
अक्षत वर्धन ब्लू हाउस 58.22
सी डिवीजन
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम मोहम्मद अर्श
प्रिंस यादव
भीष्म यादव
अमन कुमार रेड हाउस 1.03.37
द्वितीय वेदांत तिवारी
कुमार श्रेयान
अर्णव सिंह बघेल
वियान तिवारी गोल्ड हाउस 1.06.79
तृतीय शौर्य श्रीवास्तव
काैसतुभ
अक्षय खरे
सम्यक राज ग्रीन हाउस 1.08.79
यूकेजी बलून बस्तर प्रतियोगिता
स्थान नाम सेक्शन
प्रथम सात्विक दुबे ए
द्वितीय कुणाल जी
तृतीय हुजैफा खान डी
एल.के.जी गिग्गल देश प्रतियोगिता
स्थान नाम क्लास
प्रथम मोहम्मद हुजैफा सी
द्वितीय आऊं फारूकी बी
तृतीय धीमत देव जी
फास्ट साइकिल दौड (ओ डिवीजन)
स्थान नाम हाउस टाइमिंग
प्रथम सुमित यादव रेड हाउस 4.45.66
द्वितीय कृष्णा मेहरोत्रा गोल्ड हाउस 5.06.92
तृतीय सूर्यांश कुमार ब्लू हाउस 5.07.72
ओ.बी.ए दौड़ प्रतियोगिता
उम्र 40 वर्ष से नीचे
स्थान नाम बैच
प्रथम अब्दुल शकीर अंसारी 2018
द्वितीय जिया रोमन 2022
तृतीय जय गुप्ता 2019
उम्र 40 वर्ष से ऊपर
स्थान नाम बैच
प्रथम ऋषभ अग्रवाल 2002
द्वितीय उमेद अंसारी 1995
तृतीय मसूद खान 2000
