Saturday, February 14Ujala LIve News
Shadow

श्री राम मंदिर परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज में 25 नवम्बर 2025 को भव्य धर्म ध्वजा समारोह का होगा आयोजन

श्री राम मंदिर परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज में 25 नवम्बर 2025 को भव्य धर्म ध्वजा समारोह का होगा आयोजन

अरेल, प्रयागराज
श्री राम मंदिर परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज में 25 नवम्बर 2025 को भव्य धर्म ध्वजा समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों तथा सनातन धर्म की गौरवगाथा को समर्पित होगा।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परम पूज्य स्वामी चिदानंद मुनि जी के आशीर्वाद एवं उनकी प्रेरणा से और परमार्थ त्रिवेणी पुष्प के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुण सारस्वत जी के दिशा निर्देश में श्री राम मंदिर अयोध्या में धर्म ध्वजा कार्यक्रम की तरह परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में स्थित श्रीराम मंदिर में भी *धर्म ध्वजा कार्यक्रम* का शुभारंभ प्रातःकाल 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-विधि के साथ होगा। तत्पश्चात संत-महात्माओं के आशीर्वचन, भक्ति-संगीत एवं धर्मधारा प्रवाह से वातावरण भक्तिमय बनेगा।तत्पश्चात शाम 4 बजे से गंगा आरती तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विशेष रूप से स्थानीय श्रद्धालुओं, युवा स्वयंसेवकों, धार्मिक संगठनों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सद्भाव, आध्यात्मिक शक्ति, धर्मनिष्ठा तथा सांस्कृतिक एकता के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *