Sunday, March 15Ujala LIve News
Shadow

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रयागराज

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) इलाहाबाद, प्रयागराज में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद छात्रावास में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में टेक्नोक्रेट्स, शिक्षक एवं संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे और नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश त्रिपाठी ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि “युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे सशक्त रीढ़ होते हैं। उनकी ऊर्जा, क्षमताएँ और सकारात्मक दिशा में किया गया योगदान देश के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में यह अत्यंत आवश्यक है कि युवा वर्ग नशे से दूर रहे और समाज को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।” उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. राजेश त्रिपाठी, डॉ. रणविजय, डॉ. जितेंद्र गंगवार, डॉ. शत्नेष सिंह, शेषमणि तिवारी सहित बड़ी संख्या में टेक्नोक्रेट्स एवं संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा मुक्त रहेंगे और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

एमएनएनआईटी प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। नशा मुक्त भारत अभियान को संस्थान स्तर पर सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *