Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में वाद-विवाद,संवाद प्रतियोगिता का आयोजन

 

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में वाद-विवाद,संवाद प्रतियोगिता का आयोजन

 

प्रयागराज

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर इलाहाबाद डिग्री कॉलेज प्रयागराज द्वारा अपने विधि विभाग बेनीगंज परिसर में संविधान के 76 वे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्राचार्य प्रो अतुल कुमार सिंह के संरक्षण में वाद-विवाद,संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय
“क्या डिजिटल युग में भारतीय संविधान अब भी हमारे लोकतंत्र का सर्वोत्तम संरक्षक है ”
उक्त प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह और ऊर्जा के साथ सहभागिता की।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में विभागीय शिक्षकों, क्रमशःडॉ श्लेष गौतम,डॉ गिरीजेश सिंह व डॉ अनामिका सिंह रहीं। प्रतियोगिता में सृष्टि सिंह पांचवा सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, अभिनव पांडे तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान तथा गौरी सिंह प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता की संयोजिका विधि विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ नीलम सिंह ने संविधान दिवस की प्रासंगिकता एवं महत्व पर संवाद किया तथा संविधान दिवस की व्यवहारिक उपयोगिता पर अपनी बात रखी।
सह-संयोजक की भूमिका में डॉ नेहा भारती व डॉ किरन सिंह रहीं।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रोफेसर राहुल सहाय विसारिया पूर्व विभागाध्यक्ष ने किया।
डॉ श्लेष गौतम ने वाद-विवाद,संवाद संदर्भित प्रतियोगिताओं में भागीदारी,तैयारी हेतु छात्र-छात्राओं को विशेष सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया।
इस प्रतियोगिता में विधि विभाग के समस्त शिक्षक गणों ने अपनी सक्रिय भूमिका अदा करके कार्यक्रम को सफल बनाया।
समारोह में में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *