Sunday, March 15Ujala LIve News
Shadow

AMA के विशेष कार्यक्रम में गूंजे विचार — मुख्य वक्ता डॉ. संतोष पांडेय और स्वामी ध्रुव ने दी प्रेरक दिशाएँ

AMA के विशेष कार्यक्रम में गूंजे विचार — मुख्य वक्ता डॉ. संतोष पांडेय और स्वामी ध्रुव ने दी प्रेरक दिशाएँ

प्रयागराज। इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (AMA) के द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के अनेक विशिष्ट सदस्यों और अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सचिव रत्नेश दीक्षित के द्वारा स्वागत संबोधन से हुई।
इसके उपरांत विभव बाजपेई ने मुख्य वक्ता डॉ. संतोष पांडेय का परिचय कराया। मुख्य वक्ता ने अपने विचारशील और सारगर्भित वक्तव्य से उपस्थित सभी सदस्यों को प्रेरित किया और महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।
इसके बाद AMA के अध्यक्ष ने डॉ. पांडेय को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी ध्रुव का परिचय सचिव द्वारा कराया गया। स्वामी ध्रुव ने अपने आध्यात्मिक एवं प्रेरक विचारों से कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि को भी स्मृति-चिन्ह प्रदान किया गया।
प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और उपयोगी संवाद हुआ। कार्यक्रम का समापन आई.पी.पी. रवि प्रकाश द्वारा प्रस्तुत वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ, जिसके बाद जलपान की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य
रत्नेश दीक्षित, अनिता श्रीवास्तव, मंजू गोयल, राकेश शुक्ला, रोजी शुक्ला, विभव बाजपेई, ओ.पी. गोयल, अमोद पांडेय, ममता बाजपेई, रवि प्रकाश, विकास सिंह, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. अनुज सैनी, अनुपम कुमार, जी.के. खरे, मनीष कुशवाहा, राकेश अग्रवाल,  पी.के. त्रिपाठी, प्रकाश भार्गव, मुख्य अतिथि स्वामी ध्रुव तथा आलोक शाह।
AMA ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सार्थक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *