वरिष्ठ पत्रकार को कार से कुचल कर मारने की कोशिश, सिविल लाइन्स थाने में मुकदमा दर्ज


उजाला शिखर
प्रयागराज सिविल लाइन प्रयागराज में वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप शुक्ला अपनी मोटर साइकिल नं0- UP70GP4639 से सुभाष चौराहें से स्मार्ट बाजार से बस अड्डे की ओर जरुरी काम से जा रहे थे.की स्मार्ट बाजार के पास अचानक चार पहिया वाहन सफेद रंग की तेजी से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पत्रकार कुलदीप शुक्ला की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. जिसकी वजह से कुलदीप गिर पड़े और डिवायडर से टकरा गए. कार की टक्कर इतनी जोरदार थी की पत्रकार कुलदीप शुक्ला का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया तथा पूरे शरीर में काफी चोटें आयी है, इससे पहले सिविल लाइन्स में पत्रकार एल. एन. सिंह की हत्या हुई थी, इस घटना के बाद फिर से पत्रकार कुलदीप शुक्ला के साथ हुई इस घटना के बाद पत्रकारो में भारी आक्रोश है.
