Sunday, March 15Ujala LIve News
Shadow

नए प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,2027 में लिखा जाएगा नया कीर्तिमान: संजय गुप्ता

 नए प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,2027 में लिखा जाएगा नया कीर्तिमान: संजय गुप्ता

 

प्रयागराज

संगठन पर्व के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में पंकज चौधरी के निर्विरोध चुने जाने पर भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश संगठन को एक सशक्त नेतृत्व मिला है जो कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेगा और 2027 का रण पूरी मेहनत से लड़ते हुए एक नया कीर्तिमान लिखा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पंकज चौधरी ने पार्षद से राजनीति की शुरुआत की और सफर तय करते हुए महराजगंज लोकसभा सीट से 7 बार के सांसद व केंद्र सरकार में मंत्री हैं। वे लंबा संगठनात्मक अनुभव रखते हैं और एक सामान्य कार्यकर्ता से प्रदेश संगठन के शीर्ष पद पर पहुंचे हैं जो भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
भाजपा वरिष्ठ नेता रणजीत सिंहडॉ शैलेष पांडेय, राजेश गोंड, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, पार्षद नीरज गुप्ता नवाब खान, मनु चावला, मो. शरीफ, मंजेश श्रीवास्तव, शुभम सिंह, निर्दोष सिंह गोलू, दीप द्विवेदी आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *