Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज, प्रयागराज में वार्षिक क्रिसमस 2025 मेला हुआ आयोजित

गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज, प्रयागराज में वार्षिक क्रिसमस 2025 मेला हुआ आयोजित


प्रयागराज
गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज, प्रयागराज में “रीकैपचर दी मैजिक ऑफ क्रिसमस” विषय के अंतर्गत वार्षिक क्रिसमस कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्सवी वातावरण में आयोजित किया गया। यह आयोजन क्रिसमस के मूल्यों-प्रेम, शांति, सेवा, साझेदारी और आशा का प्रभावी प्रतिबिंब रहा। संपूर्ण परिसर मधुर कैरोल गीतों, आकर्षक सजावट और उत्त्सवपूर्ण वातावरण से आलोकित था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं क्रिसमस केक काटने की रस्म के साथ हुआ। विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत स्वागत्त नृत्य एवं स्टाफ कैरोल ‘व्हाट इज़ क्रिसमस’ ने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों का ऊर्जावान नृत्य ‘होप रिन्यूड’ दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “रीकैपचर दी मैजिक ऑफ क्रिसमस” शीर्षक नाटक रहा, जिसमें यह संदेश दिया गया कि क्रिसमस की सच्ची भावना भौतिक उपहारों में नहीं, बल्विक प्रेम करुणा और मानवीय मूल्यों में निहित है। इसके पश्चात शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत नृत्य क्रिसमस हार्मनीज तथा पारंपरिक नैटिविटी नाटक ने शांति, आशा और प्रेम के शाश्वत संदेश को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यालय की ई-मैगजीन का औपचारिक विमोचन मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्या, रेव्ह० डॉ. विनीता यूसेबियस द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि राईट रेव्ह० मोरिस एडगर दान का स्वागत करते हुए सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी और क्रिसमस के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में ईश्वर के असीम प्रेम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा आशा और विश्वास के साथ जीवन जीने का आहवान किया।

समग्र रूप से यह कार्यक्रम क्रिसमस की सच्ची भावना को पुनर्जीवित करने में सफल रहा और उपस्थित सभी के मन में आनंद एवं सामूहिकता की भावना छोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *