Wednesday, March 4Ujala LIve News
Shadow

श्र‌द्धा, उल्लास और शांति के संदेश के साथ मनाया जा रहा है क्रिसमस

 

श्र‌द्धा, उल्लास और शांति के संदेश के साथ मनाया जा रहा क्रिसमस

 

 

प्रयागराज 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्म की स्मृति में क्रिसमस पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व न केवल ईसाई समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के लिए प्रेम, शांति, क्षमा, विनम्रता और भाईचारे जैसे सार्वभौमिक मूल्यों का प्रतीक है, जिनकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।

इस पावन अवसर पर सेंट जोसेफ कैथेड्रल में परंपरागत रूप से विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। 24 दिसंबर की रात्रि 11:30 बजे मध्यरात्रि प्रार्थना सभा होगी, जबकि 25 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे क्रिसमस दिवस की पवित्र मिस्सा अर्पित की जाएगी।

प्रार्थना सेवाओं का नेतृत्व इलाहाबाद रोमन कैथोलिक धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष मोस्ट रेव्ह. लुईस मास्कारेनहास करेंगे। उनके साथ कैथेड्रल के पल्ली पुरोहित रेव्ह. फादर स्टैनी विलफ्रेड डी’ सूज़ा, फादर ग्लैडविन फर्नांडिस, नाज़रेथ अस्पताल के निदेशक फादर विपिन डी’सूजा, सेंट जोसेफ कॉलेज के प्राचार्य फादर वाल्टर डी’सिल्वा तथा अन्य पुरोहितगण उपस्थित रहे। धार्मिक बहनों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गहन भक्ति के साथ प्रार्थनाओं में भाग लेंगे।

श्रद्धालुओं ने अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के साथ-साथ देश, राजनीतिक नेतृत्व और राष्ट्र में शांति एवं स‌द्भाव के लिए प्रार्थना की। विभिन्न धर्मो के लोगों ने चर्च में आकर मोमबत्तियाँ प्रज्वलित की और प्रभु यीशु के विनम्र जन्म को दर्शाने वाली आकर्षक झांकियों के समक्ष श्र‌द्धांजलि अर्पित की जाएगी। पूरे चर्च परिसर को सजावटी रोशनी से आलोकित किया गया है, जिससे उत्सवपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है.

दिन भर श्रद्धालु और आगंतुक चर्च में दर्शन, प्रार्थना और आशीर्वाद प्राप्त करने आते रहे, जो क्रिसमस की समावेशी भावना को दर्शाता है।

पिछले 30 वर्षों से नगर का प्रमुख आकर्षण रही सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित होने वाली पारंपरिक क्रिसमस मेला इस वर्ष आयोजित नहीं हो सका। आशा व्यक्त की गई कि आने वाले वर्षों में यह लोकप्रिय आयोजन पुनः प्रारंभ होगा।

यह दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के रूप में भी मनाया जा रहा है, जो उनके जन्म शताब्दी वर्ष के समापन का प्रतीक है। उन्हें उनके दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा न्याय, सत्य और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर क्रिसमस की भावना सभी के जीवन में शांति, एकता और स‌द्भाव का संचार करे।

सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं नववर्ष 2026 के लिए मंगलकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *