Tuesday, March 3Ujala LIve News
Shadow

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन

प्रयागराज

भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अटल जी को नमन कर उनके चित्र के समक्ष दीप जलाकर उन्हें याद किया। इससे पहले भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के पास स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अटल जी राजनीति के शलाका पुरुष थे। भारतीय राजनीति में उन्हें युगों तक याद रखा जाएगा। पोखरण परीक्षण के बाद जब सारा विश्व भारत के खिलाफ था उस समय भी अटल जी विदेशी ताकतों के सामने न झुके और न रुके और अपने सिद्धांतों पर अटल रहे। उनका जीवन मां भारती के लिए समर्पित था। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने सत्ता पक्ष का देश हित के मुद्दों पर साथ दिया और आज अटल जी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। अटल जी ने कभी विचारों से समझौता नहीं किया।

स्मृति जन्मशताब्दी वर्ष पर होंगे विविध कार्यक्रम

भाजपा द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत गुरुवार को अटल जी के जन्म दिवस (25 दिसंबर) पर भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 1216 बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 25 से 31 दिसंबर तक हर विधानसभा क्षेत्र में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत 27 तारीख को उत्तरी, 28 को शहर उत्तरी व 29 तारीख को शहर पश्चिमी में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा होगी। 25 दिसंबर को भाजपा कार्यालय में अटल जी के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उसी दिन कार्यालय में काव्य पाठ का आयोजन भी शाम 3 बजे किया जाएगा। 31 दिसंबर को स्कूल कॉलेजों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कुंज बिहारी मिश्रा, शशि वार्ष्णेय रणजीत सिंह, रवि केसरवानी, डॉ शैलेश पांडेय, राजेंद्र मिश्र, विनोद प्रजापति, देवेश सिंह,राघवेंद्र कुशवाहा, प्रमोद मोदी, विक्रमजीत भदौरिया, मनोज कुशवाहा पार्षद नीरज गुप्ता, संजय राजन, विश्वास श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, नवाब खान, मनोज निषाद, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, शुभम सिंह, संदीप यादव, पवन राष्ट्रवादी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *