Sunday, February 15Ujala LIve News
Shadow

हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के माघमेला शिविर का हुआ भूमि पूजन

हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के माघमेला शिविर का हुआ भूमि पूजन

प्रयागराज। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के माघमेला शिविर का विधिवत भूमि पूजन सोमवार को हुआ। वेदपाठी ब्राह्मणों के ब्राह्मणत्व एवं संस्थान के क्षेत्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ प्रचारक अमरनाथ के नेतृत्व में शिविर का भूमि पूजन हुआ। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष नागेंद्र जायसवाल सपत्नीक यजमान के रूप में उपस्थित रहे। भगवान श्री नारायण के स्मरण एवं प्रथम आराध्य गणपति की स्तुति एवं हवन तथा भगवान के जयकारा से सभा स्थल गुंजित हो उठा। कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक जनमानस तथा मातृशक्ति की उपस्थिति उत्साह वर्धक रही। भगवान के प्रसाद को ग्रहण करते हुए संस्थान ने संकल्प लिया कि माघ मेला के प्रत्येक शिविर में वन्दे मातरम एवं गीता का सस्वर पाठ नित्य होना चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक अमरनाथ, भारत स्काउट गाइड विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ योगेश त्रिपाठी, डॉ सुशील सिन्हा, संजय शुक्ला, नागेंद्र जायसवाल, गंगा दत्त जोशी, भोला तिवारी, वंदना तिवारी, अरुण दुबे, अनीता तिवारी, पवन दुबे, सौरभ दुबे, अमित तिवारी, सुरेश यादव, सुनीता सिंह, आकाश पाण्डेय, भाव्यांश अग्रवाल, राहुल पाण्डेय, मनीष द्विवेदी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *