Saturday, February 14Ujala LIve News
Shadow

लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा के द्वारा कड़कड़ाती ठंड में जरूरत मंदों को बाँटे गए कम्बल

 

लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा के द्वारा कड़कड़ाती ठंड में जरूरत मंदों को बाँटे गए कम्बल

प्रयागराज लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा के द्वारा में सिविल लाइंस, प्रयागराज के विभिन्न सड़कों पर ठंड की रात्रि में सोए जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। अंतर्राष्ट्रीय प्रेसिडेंट लॉयन ए पी सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में मिशन 1.5 के तहत 3 नए सदस्यों की घोषणा लायंस क्लब इलाहाबाद आरुणिमा के अध्यक्ष लॉयन इंजीनियर अशोक श्रीवास्तव ने की। इस पुण्य कार्य में मंडल 321ई के मंडलाध्यक्ष लॉयन एम जे एफ लॉयन डॉ अर्पणधर दुबे, मंडल की प्रथम महिला लायन वंदना दुबे, मंडल कोषाध्यक्ष लॉयन डॉ एस के शुक्ला, डॉ कुदरतुल्ला, लॉयन शिरीष श्रीवास्तव, लॉयन आलोक शंकर मिश्रा, क्लब के कोषाध्यक्ष लॉयन डॉ अशोक द्विवेदी, सचिव लॉयन संतोष कुमार तिवारी ने सहयोग किया। उक्त जानकारी लॉयन संतोष तिवारी सचिव लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *